क्रिकेट

DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, देखें दोनों टीम की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 19 मैचों जीत हासिल की है। वहीं, दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है। मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है।

नई दिल्लीApr 27, 2024 / 03:09 pm

Siddharth Rai

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, Indian Premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 43वां मुक़ाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ने इस मैच के लिए एक-एक बदलाव किए है। तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी की जगह ल्यूक वुड को मौका मिला है। वहीं दिल्ली के पृथ्वी शॉ को बाहर कर दिया है। उनकी जगह कुमार कुशाग्र की एंट्री हुई है। पृथ्वी पिछले कुछ मैचों से लगातार रन बना रहे थे। ऐसे में उन्हें टीम से बाहर करना काफी चौंकाने वाला निर्णय है।
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 19 मैचों जीत हासिल की है। वहीं, दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है। मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 –
मुंबई इंडियंस :
रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा।

दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

संबंधित विषय:

Hindi News / Sports / Cricket News / DC vs MI: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, देखें दोनों टीम की प्लेइंग 11

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.