दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने करीब डेढ़ साल के बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी की है। पंत पहले मुक़ाबले में कुछ खास नहीं कर पाये लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वे बड़ी पारी खेल सकते हैं। पंत को राजस्थान के खिलाफ खेलना पसंद है और संजू सैमसन की टीम के खिलाफ उनका बल्ला जमकर बोलता है। पंत ने राजस्थान के खिलफ 9 पारियों में 59.5 के औसत से 357 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157 का रहा है।
राजस्थान के अलावा पंत का बल्ला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ भी जमकर चलता है। चेन्नई के खिलाफ पंत ने 10 पारियों में 157 के स्ट्राइक रेट और 46.3 की औसत से रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट में अब तक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 मैच खेले हैं। जिसमें राजस्थान रॉयल्स 14 और दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मैच जीते हैं।