scriptशादी के 5 साल पूरे होने पर शिखर धवन ने लिखी ऐसी कविता कि पढ़ कर आप भी हो जाएंगे हैरान | dhawan marriage anniversary and viral poem written by shikhar | Patrika News

शादी के 5 साल पूरे होने पर शिखर धवन ने लिखी ऐसी कविता कि पढ़ कर आप भी हो जाएंगे हैरान

locationनई दिल्लीPublished: Oct 30, 2017 02:05:27 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

आपने मैदान पर शिखर धवन को बल्लेबाजी करते तो खूब देखा होगा, अब उनकी कविता लेखन की खास अदा से भी रूबरू हो लीजिए।

shikhar dhawan

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन आज अपनी शादी का पांचवां सालगिरह मना रहे हैं। गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन ने इस मौके पर अपने प्यारी पत्नी के लिए एक कविता लिखी है। इस कविता को शिखर ने अपने फेसबुक अकांउट पर पोस्ट किया है। साथ ही पत्नी आयशा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। धवन का यह फेसबुक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। तीन घंटे में इस पोस्ट को 37 हजार लाईक मिल चुका है। लगभग 400 लोगों ने इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। अब तक यह पोस्ट 105 लोगों ने शेयर किया है। खास बात यह है कि धवन ने इतनी प्यारी कविता लिखी है कि कवि भी शर्मा जाए।

अंत में धवन ने पत्नी आयशा को शादी की पांचवीं सालगिरह पर मुबारकबाद दी है।

ये है इनकी प्रेम कहानी
धवन और आयशा की मुलाकात फेसबुक पर हुई। धवन आयशा के फेसबुक प्रोफाइल को देखकर ही उनके प्यार में कुर्बान हो गए। उन्होंने तुरंत आयशा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी और आयशा ने भी एक्सेप्ट कर ली। बस यहीं से दोनों की प्रेम कहानी की शुरूआत हो गई। पेशे से किक बॉक्सर आयशा पहले से ही शादीशुदा थी। मगर अपने गब्बर को इस बात से कोई मतलब नहीं था। वह तो इस बंगाली बाला के प्यार में गिरफ्तार हो चुके थे। हरभजन सिंह दोनों के कॉमन फ्रेंड थे तो धवन ने भज्जी को आयशा से मुलाकात के लिए पटाया। भज्जी तैयार हो गए और दोनों भज्जी के किसी दोस्त के यहां मिले। दोनों के बीच बातों का सिलसिला प्यार में बदल गया। 2009 में दोनों ने मंगनी कर ली। साल 2012 में टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के बाद धवन और आयशा शादी के बंधन में बंध गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो