क्रिकेट

INDvSA RECORD: इस खास उपल्ब्धि को पाने वाले इकलौते भारतीय क्रिकेटर बने धोनी

केपटाउन में भारत की जीत के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर एक खास उपलब्धि दर्ज हई। धोनी ने विकेट के पीछे अपना 400वां शिकार पूरा किया।

नई दिल्लीFeb 08, 2018 / 10:28 am

Prabhanshu Ranjan

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी 6 एकदिवसीय मैचों की सीरीज का तीसरा मैच केपटाउन में खेला गया। इस मैच में टॉस जीत कर अफ्रीकी कप्तान मार्कराम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जिसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली के 160 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत ने 303 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम एकबार फिर कुलदीप और यजुवेंद्र की फिरकी में फंस गई। इन दोनों गेंदबाजों ने चार-चार सफलता हासिल करते हुए भारत को 179 रन पर ऑल आउट कर दिया। 124 रनों की जीत के साथ भारत ने सीरीज में 3-0 की बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। धोनी ने विकेट के पीछे अपना 400वां शिकार पूरा किया।

मार्करम बने 400वें शिकार –
तीसरे मैच में अफ्रीकी टीम को पहला झटका बुमराह ने एक रन के स्कोर पर ही दे दिया था। लेकिन उसके बाद कप्तान मार्करम और जेपी ड्यूमिनी के बीच दूसरे विकेट के लिए 78 रनों की अच्छी साझेदारी हुई। इस खतरनाक साझेदारी को कुलदीप ने 17वें ओवर में तोड़ा। कुलदीप ने मार्करम को धोनी के हाथों कैच करा कर आउट किया। इस विकेट के साथ ही धोनी ने एकदिवसीय में अपना 400वां शिकार पूरा कर लिया।

ये रहा 399 वां शिकार –
अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में सलामी जोड़ी ने 9 ओवर तक टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया। लेकिन 10 ओवर फेंकने आए भुवनेश्वर कुमार ने हाशिम अमला को आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। भवी ने अमला को 23 ने निजी स्कोर पर धोनी के हाथों कैच करा कर आउट कराया।

वन डे में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर-
एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार लेने के मामले में श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर कुमार संगकारा और आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। इन दोनों के नाम पर 472 शिकार है। जबकि दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर 424 शिकार के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

एक और बड़ी उपलब्धि के करीब
इसके साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के करीब है। धोनी एकदिवसीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने से मजह 88 रनों की दूरी पर हैं। जो इनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दूर की कौड़ी नहीं मालुम पड़ती है।

Home / Sports / Cricket News / INDvSA RECORD: इस खास उपल्ब्धि को पाने वाले इकलौते भारतीय क्रिकेटर बने धोनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.