scriptजानें, किस आरोप पर सफाई देते घूम रहे हैं टर्बनेटर भज्जी और धोनी | Patrika News

जानें, किस आरोप पर सफाई देते घूम रहे हैं टर्बनेटर भज्जी और धोनी

locationनई दिल्लीPublished: Aug 22, 2017 07:46:00 pm

नामचीन खिलाड़ियों का नाम लेकर कंपनियां करोड़ो कमाती हैं। हालांकि कई बार कंपनी की गलती का खामियाजा खिलाड़ियों को भी भुगतना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हो रहा

Harbhajan singh And Mahendra singh Dhoni

Mahendra singh dhoni and Harbhan singh

नई दिल्ली। खिलाड़ियों का नाम अपनी कंपनी के साथ जोड़ कर देश-विदेश की कई कंपनियां करोड़ो कमाती हैं। इसमें अक्सर कई कंपनियां ग्राहकों को चुना भी लगा जाती हैं। जिसका खामियाजा कभी-कभी खिलाड़ियों को भी भरना पड़ता है। अभी कुछ ऐसा ही हो रहा है रियल स्टेट कारोबारी कंपनी आम्रपाली समुह के साथ जुड़े स्टार क्रिकेटर धोनी और हरभजन सिंह के साथ। कंपनी ने महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों को अपना प्रचारक बना कर मार्केट से करोड़ो रुपया बना तो लिया, लेकिन अब जब इस कंपनी की स्थिति खराब चल रही है तो इसके ग्राहक खिलाड़ियों को भी लपेटे में रहे हैं। दरअसल आम्रपाली ग्रुप से नाराज लोगों की नाराजगी ट्विटर पर देखने को मिल रहा हैं। इनमें से कई लोगों ने हरभजन सिंह और महेंद्र सिंह धोनी पर कई आरोप भी लगाए है।
ये है पूरा मामला
रमेश नैनवाल नाम के एक ट्विटर यूजर ने हरभजन सिंह से ट्विटर पर सवाल करते हुए लिखा कि एमएस धोनी और हरभजन सिंह सर आप लोगों को तो मुफ्त में विला मिल गया। लेकिन हमारे तो पैसे भी डूब रहे हैं। बाद में मामले पर और भी कई लोगों ने तीखे सवाल किए। जिसके बाद हरभजन सिंह को जवाब देना पड़ा।
 
हरभजन ने दिया जवाब
ट्विटर पर सवाल किए जाने के बाद हरभजन सिंह ने जवाब दिया। भज्जी ने पुछा कि आपको किसने बताया है कि हमें विला मिला है। उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों के पैसे मारे गए हैं। ठेंगा मिला हमें। **** बनाया गया। हमारे नाम का इस्तेमाल कर लोगों के पैसे मारे गए हैं।
धोनी की दोस्ती भी निशाने पर आई
सोशल मीडिया पर भज्जी की सफाई आने के बाद मंयक नाम के एक यूजर ने धोनी पर निशाना साधा। मंयक ने लिखा कि धोनी और आम्रपाली ग्रुप के अध्यक्ष की बड़ी गहरी दोस्ती है। इस लिए भाईजी झुठ न बोलें।

कंपनी के दिवलिया होने की अफवाह
रियल स्टेट की दिग्गज कंपनी जेपी के दिवलिया घोषित होने के बाद आम्रपाली की हालत भी खराब बताई जा रही है। ऐसी रिपोर्टें आ रही हैं कि कंपनी दिवालिया होगी। इसके मालिक देश छोडऩे की जुगत में हैं। इन सब के बीच कंपनी के निर्माण कार्य में लगातार देरी हो रही है। इस कारण फ्लैट खरीदने वाले लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो