scriptविराट कोहली ने धोनी को बताया वर्ल्ड का बेस्ट फिनिशर | Dhoni is best finisher of the world: Virat Kohli | Patrika News

विराट कोहली ने धोनी को बताया वर्ल्ड का बेस्ट फिनिशर

Published: Mar 07, 2016 08:12:00 pm

रविवार को एशिया कप के फाइनल में धोनी ने छक्कों लगाकर भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब दिलाया था।

Virat kohli

Virat kohli

नई दिल्ली। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली ने भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी विश्व के बेस्ट फिनिशर करार दिया है। गौरतलब है कि रविवार को एशिया कप के फाइनल में धोनी ने छक्कों लगाकर भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब दिलाया था।

एशिया कप जीतने के बाद कोहली ने कहा कि शिखर धवन ने फाइनल मुकाबले में शानदार पारी खेली। उन्होंने कहा, रोहित के आउट होने के बाद टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी मेरे और धवन के कंधों पर थी। मैंने भी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए धवन का साथ दिया। जब शिखर अपनी पारी को समेट रहा था तब मैंने दो या तीन चौके जड़कर दबाव हटाया।

कोहली ने कहा कि धवन को आउट होने के बाद जीत दिलाने की जिम्मेदारी मेरी और धोनी की थी लेकिन धोनी ने एक कप्तान के रूप में अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए मैच विनर की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि धोनी ने उस समय वहीं किया जो वह सर्वश्रेष्ठ तरीके से कर सकते है। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं। कुल मिलाकर यह शानदार मैच था। भारत को आखिरी दो ओवरों में 19 रन की दरकार थी और कप्तान धोनी (छह गेंदों पर नाबाद 20 रन) ने अल अमीन हुसैन पर डीप मिडविकेट पर छक्का जड़ा और फिर एक्स्ट्रा कवर पर एक और छक्का लगाकर मैच का अंत किया।

एशिया कप के फाइनल में मिली जीत को कोहली ने टी 20 विश्व कप से पहले महत्वपूर्ण बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘इस समय भारतीय टीम को प्रत्येक प्लेयर अच्छी लय में है। पिछले कुछ मैचों में हमने देखा कि युवराज सिंह बहुत अच्छी पारियां खेल रहा है। सुरेश रैना टी20 का खतरनाक खिलाड़ी है। रोहित शर्मा शानदार है और धोनी किसी की भी तुलना में अपनी भूमिका बेहतर जानता है। हार्दिक पंड्या गेंद को अच्छी तरह से स्ट्राइक करते हैं। मैं भी गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहा हूं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो