दिनेश कार्तिक ने गौरव कपूर के पॉडकास्ट शो ’22 Yarns’ के दौरान यह किस शेयर करते हुए शाहरुख खान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि शाहरुख का दिल बहुत बड़ा है। उनकी तरह इतना बड़ा दिल रखने वाले लोग बहुत कम हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया को शाहरुख जैसे लोगों की जरूरत है। दिनेश कार्तिक ने कहा कि शाहरुख अपने खर्चे पर प्राइवेट जेट कर चेन्नई से दुबई लेकर आए।
दिनेश कार्तिक ने कहा कि उन्हें नहीं पता कितनी फ्रेंचाइजी ऐसा करेंगी, लेकिन उनके लिए वह अविश्वसनीय और अवास्तविक था। कार्तिक ने कहा,’मैं अपनी जिंदगी में प्राइवेट जेट पर नहीं बैठा था। उन्होंने ऐसा कर के एक बार फिर मेरा दिल जीत लिया। मैं उनके लिए कुछ भी कर सकता हूं, वो एक कमाल के इंसान हैं।’
दिनेश कार्तिक ने बताया कि वह अभिनेता शाहरुख खान के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने शाहरुख के साथ त्रिनिदाद में बहुत अच्छा वक्त बिताया। कार्तिक ने बताया कि शाहरुख उन्हें त्रिनिदाद ले गए थे और वहां कुछ दिन रहे। दिनेश कार्तिक ने बताया कि सीपीएल में शाहरुख की एक टीम है जिसका नाम Trinbago Knight Riders है। कार्तिक ने बताया कि उन्होंने त्रिनिदाद की गलियों में वडा पाव खाया। क्रिकेटर ने बताया कि त्रिनिदाद में शाहरुा की कमाल की फैन फॉलोइंग हैं।