scriptअनुष्का-विराट की शादी की खबरों से अंजान घर वाले, कहा- वैसे जोड़ी है मस्त | Patrika News
क्रिकेट

अनुष्का-विराट की शादी की खबरों से अंजान घर वाले, कहा- वैसे जोड़ी है मस्त

दादी मीडिया में अनुष्का की शादी की तारीख को लेकर तमाम खबरों से काफी नाराज नजर आईं।

Dec 08, 2017 / 10:01 pm

Mohit sharma

Anushka-Virats wedding

देहरादून। विराट-अनुष्का की शादी की चर्चाओं का बाजार भले ही गरम हो रहे हों लेकिन परिवार वाले तो कोई और ही कहानी कहते हैं। उन्हें पता ही नहीं है कि अनुष्का की शादी होने वाली है. हालांकि दून में रह रहे अनुष्का के दादी से लेकर चाचा-चाची विराट और अनुष्का की जोड़ी से बहुत खुश नजर आते हैं। अनुष्का का परिवार देहरादून में नेशविला रोड पर रहता है।

यहां गुजरा अनुष्का का बचपन

शादी के सवालों पर तो अनुष्का की दादी सीधे कहती हैं कि अगर उनकी पोती की शादी होती तो उनका बेटा उन्हें फोन कर बता देता। इसके साथ अनुष्का के चाचा भी ऐसी जानकारी से अनभिज्ञता जताते हैं। अनुष्का की 83 वर्षीय दादी उर्मीला शर्मा नेशवीला रोड पर ‘शीला भवन’ में रहती हैं। यहां पर अनुष्का ने बचपन में काफी समय अपने भाई-बहनों और पिता एके शर्मा के साथ गुजारा। अनुष्का की दादी उर्मिला शर्मा कहती है कि वह उनकी लाड़ली पोती है जब भी शादी करेगी तो बताएगी। हांलाकि दादी मीडिया में अनुष्का की शादी की तारीख को लेकर तमाम खबरों से काफी नाराज नजर आईं।

तस्वीरों से सजा घर

दादी ने अनुष्का के बचपन की तस्वीरें आज भी घर में सजाई हुई हैं। उन्होंने बताया कि बेटा एके शर्मा(अनुष्का के पिता) सेना में नौकरी पर जाने के बाद से दून से चला गया था। चाहे जो भी हो अनुष्का की दादी का मानना है कि उनकी पोती विराट के साथ खुश रहेगी।

Home / Sports / Cricket News / अनुष्का-विराट की शादी की खबरों से अंजान घर वाले, कहा- वैसे जोड़ी है मस्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो