script5 फेमस क्रिकेटर जिन्हें गलत हरकतों के चलते पुलिस ने किया था गिरफ्तार | Five famous cricketers who were arrested by Police for violating laws | Patrika News

5 फेमस क्रिकेटर जिन्हें गलत हरकतों के चलते पुलिस ने किया था गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Jun 07, 2021 10:38:02 pm

क्रिकेट के 5 बड़े नाम जो अपनी शर्मनाक हरकतों और कानून का पालन नहीं करने के चलते गिरफ्तार हो चुके हैं।

,

,

नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा पॉपुलर गेम हैं। लोग क्रिकेटर्स के बहुत बड़े फैंन हैं, लेकिन कभी-कभी कई खिलाड़ी एक सामान्य नागरिक की तरह ऐसी शर्मनाक हरकत कर डालते हैं जिससे क्रिकेट प्रेमियों को बड़ा आघात पहुंचता है। कानूनों का उल्लघंन करने मामले में कई खिलाड़ियों को पुलिसिया कार्यवाही से भी गुजरना पड़ा है। आज हम इस आर्टिकल में उन 5 खिलाड़ियों से रूबरू करवाने जा रहे हैं जिन्हें अतीत में गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

suredh_raina.jpg

सुरेश रैना (Suresh Raina)
कई लोग ये जानकर हैरान रह गए कि क्रिकेट के हीरो सुरेश रैना भी लॉकडाउन के नियमों को तोड़ सकते हैं। यह घटना पिछले साल की है जब रैना मुंबई में एक पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। उस समय उनके खिलाफ पुलिस ने धारा 269, 188 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद टीम ने एक बयान जारी किया था कि रैना स्थानीय प्रॉटोकोल से अनजान थे और एक शूट के लिए मुंबई में थे। एक बार उन्हें जानकारी देने के बाद उन्होंने निर्धारित नियमों और कानून का पालन किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जल्द ही छोड़ दिया।

 

wasim_akram.jpg

वसीम अकरम (Wasim Akram)
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम को कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ा था जब वह अपने साथी खिलाड़ी वकार यूनिस और आकिब जावेद के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर समुद्र तट पर घूमने गए थे। इस दौरान टीम होटल में ठहरी थी और इन पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फैंस ने दावा किया था कि उन्होंने इन तीनों को मारिजुआना समुद्र तट पर देखा था। हालांकि बाद में इन क्रिकेटर्स को रिहा कर दिया गया था जब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।

 

praveen_kumar.jpg

प्रवीण कुमार (Praveen Kumar)
कभी टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी की रीढ़ रहे प्रवीण कुमार के पड़ोसी ने पर अपने बेटे से मारपीट करने का आरोप लगाया था। उस समय प्रवीण ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया था कि वह उस घर में नहीं रहते। वे तो केवल पेंटवर्क की जांच करने वहां गए थे। साथ ही उन्होंने पड़ोसी पर उनकी छीनने की कोशिश करने का आरोप लगाया। प्रवीण ने कहा था कि इस मामले को स्थानीय नेताओं ने जबरदस्ती तूल दिया है।

 

vinod_kambli.jpg

विनोद कांबली (Vinod Kambli)
विनोद कांबली गुस्सैल स्वभाव के हैं और वह अपने क्रिकेट कॅरियर में भी नियमित रूप से गलत कारणों के चलते सुर्खियों में रहते थे। इसलिए ही उन्होंने जल्द ही टीम में अपनी जगह गवांई थी। 2015 में कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उस समय इस दंपत्ति पर आरोप लगा था नौकरानी के पैसे मांगने पर उन्हें 3 दिन तक कैमरे में बंद कर दिया था। हालांकि हेविट ने इस मामले को एक नया मोड़ देकर रफा दफा कर दिया था। उन्होंने नौकर पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था।

 

ben_stokes.jpg

बेन स्टोक्स (Ben Stokes)
इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स को वर्ष 2017 में एक नाइट क्लब के बाहर हाथापाई के आरोप में एक रात के लिए गिरफ्तार किया गया था। उस समय खबरें आई थी कि उनके साथी खिलाड़ी ऐलक्स हेल्स भी इस घटना में शामिल थे। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच से बाहर कर दिया गया था। हालांकि ये पहली बार नहीं था जब स्टोक्स किसी मुसीबत में पड़े हों। वो इससे पहले भी 2012 में नाइट आउट करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो