scriptअद्भुत : 80 साल की दादी अम्मा की फुर्ती देख जॉन्टी रोड्स को भूल जाएंगे, पकड़े कई कैच, देखें वीडियो | forget Jonty Rhodes to see 80 year old grandmother s fielding | Patrika News

अद्भुत : 80 साल की दादी अम्मा की फुर्ती देख जॉन्टी रोड्स को भूल जाएंगे, पकड़े कई कैच, देखें वीडियो

Published: Apr 21, 2020 01:04:18 pm

Submitted by:

Mazkoor

Coronavirus महामारी के कारण भारत में तीन मई तक लॉकडाउन लगा हैं। इस दौरान क्रिकेट खेलती 80 साल की दादी अम्मा का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Cricket

Cricket

नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन लगा हैं। इस दौरान क्रिकेटर सोशल मीडिया के जरिये अपने प्रशंसकों से जुड़े हैं और अपने घर में वर्कआउट कर रहे हैं। इसी बीच केरल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक करीब 16 हजार लोग देख चुके हैं। इसमें एक बुजुर्ग महिला एक लड़के के साथ क्रिकेट खेल रही हैं।

दादी कर रही हैं गेंदबाजी

फीमेल क्रिकेट नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो अपलोड की गई है। इसमें एक बुजुर्ग महिला एक लड़के साथ क्रिकेट खेल रही हैं। वह उस लड़के को गेंद फेंक रही हैं और लड़का शॉट लगा रहा है। इस दौरान बुजुर्ग महिला की चुस्ती-फुर्ती देखते ही बनती है। वह साड़ी में ही धड़ाधड़ कैच भी पकड़ रही हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

फीमेल क्रिकेट अकाउंट पर इस वीडियो का कैप्शन दिया गया है- नवीन और उसकी 80 साल की दादी से मिलिए। दादी जिंदगी में पहली बार क्रिकेट खेल रही हैं। वह पहली बार क्रिकेट खेलते हुए गेंदबाजी कर रही हैं। लेकिन अपनी गेंद पर साड़ी में वह जिस तरह से कैचिंग करती नजर आ रही हैं, उसे देखकर आप जॉन्टी रोड्स की फील्डिंग भूल जाएंगे। इस पोस्ट पर एक यूजर ने बताया कि ये दोनों केरल के हैं तो दूसरे ने कहा कि इसे देखकर साबित होता है कि उम्र तो बस एक नंबर है।

कोरोना वायरस के कारण तीन मई तक है भारत में लॉकडाउन

बता दें कि अब तक पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की चपेट में 24 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं और अब तक एक लाख 60 हजार से भी ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत की बात करें तो 17 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और इस महामारी के कारण 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसी कारण भारत में तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो