क्रिकेट

विराट और पंत के ऐड वीडियो का ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उड़ाया मजाक, फैंस ने याद दिला दी ‘औकात’

एक फेशवॉश के विज्ञापन में साथ नजर आए विराट कोहली और ऋषभ पंत
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर ब्रैड हॉज ने किया ट्रोल
विराट के फैंस ने सुनाई खरी-खोटी

May 19, 2019 / 08:08 am

Kapil Tiwari

virat kohli and Rishabh pant

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ब्रैड हॉज ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है। दरअसल, ब्रैड हॉज ने विराट कोहली और ऋषभ पंत के नए विज्ञापन वीडियो पर निशाना साधा है। हालांकि विराट के फैंस ने ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर को जवाब देने में जरा भी देर नहीं की।

 

https://twitter.com/bradhodge007/status/1129156928842522626?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/bradhodge007/status/1129307788675391488?ref_src=twsrc%5Etfw

विराट के फैंस ने याद दिला दी औकात

ब्रैड हॉज ने विराट और ऋषभ पंत के नए ऐड वीडियो को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने विज्ञापन की आलोचना करते हुए कहा है, ‘लोग पैसों के लिए क्या-क्या करते हैं’। हॉज को जवाब देने में विराट के फैंस ने जरा भी देर नहीं की। ब्रैड हॉज के इस ट्वीट पर विराट के फैंस ने भर-भर कर रिप्लाई किए हैं। कई प्रशंसकों ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा की गई बॉल टेम्परिंग को याद किया है, तो कई लोगो ने साफ़ तौर पर कहा है, कि “तू हैं कौन? तेरी औकात क्या हैं?”

 

https://twitter.com/shuklavikas22/status/1129369229751332866?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/KrishnaGuptarox/status/1129429380348895232?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/sunilbanare/status/1129689483769720834?ref_src=twsrc%5Etfw

ब्रैड हॉज को पड़ी गालियां

विराट के फैंस से पड़ रहीं गालियों के बाद ब्रैड हॉज ने एक और ट्वीट किया। उसमें उन्होंने लिखा कि वह नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘लोग कितने निर्दयी हो सकते हैं। इतने नकारात्मक की गिलासा आधा खाली ही देखते हैं। मैं नकारात्मक टिप्पणी नहीं कर रहा था। अगर कोई पैसा देगा तो मैं भी ऐसा ही करूंगा।’’

आपको बता दें कि हाल ही विराट कोहली और ऋषभ पंत का नया ऐड वीडियो आया है, जिसमें वो एक फेशवॉश प्रोडक्ट को प्रमोट कर रहे हैं।

ये है वो वीडियो

Home / Sports / Cricket News / विराट और पंत के ऐड वीडियो का ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उड़ाया मजाक, फैंस ने याद दिला दी ‘औकात’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.