scriptमोहम्मद शमी के बाद अब ये क्रिकेटर फंस सकता है कानून के शिकंजे में | Former cricketer Munaf Patel threatened to kill Devendra Surti | Patrika News

मोहम्मद शमी के बाद अब ये क्रिकेटर फंस सकता है कानून के शिकंजे में

Published: Sep 06, 2019 04:31:11 pm

Submitted by:

Manoj Sharma Sports

पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने देवेंद्र सुरती को जान से मारने की धमकी दी

munaf_patel.jpeg

वडोदरा। हाल में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवा रखा है। शमी के बाद अब क्रिकेट जगत का एक और सितारा कानून के शिकंजे में फंस सकता है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य मुनाफ पटेल के खिलाफ एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। मुनाफ पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी है। शिकायतकर्ता का नाम देवेंद्र सुरती है और उसने मुनाफ के खिलाफ शहर के नवापुरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि अब वडोदरा क्रिकेट एसोसिएशन में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी लड़ाई में वे भ्रष्टाचार के मामले उजागर करते रहते हैं। मुनाफ पटेल के बारे में भी देवेंद्र को कुछ जानकारी मिली थी।

देवेंद्र का कहना है कि उसने स्थानीय मीडिया को क्रिकेटरों की भ्रष्टाचार सम्बन्धी मामले की जानकारी दी। मुनाफ को ये बात नागवार गुजरी और उन्होंने मुझे फोन कर धमकी दी। देवेंद्र के अनुसार मुनाफ ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस को दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में देवेंद्र ने लिखा है अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार मुनाफ पटेल होंगे।

पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो