
Daryll Cullinan on Rohit Sharma: पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटर डेरिल कलिनन ने रोहित शर्मा की खराब फ़ॉर्म और फ़िटनेस को लेकर जमकर टांग खिंचाई की है। बिग क्रिकेट लीग (BCL) के दौरान एक इंटरव्यू में कलिनन ने दावा किया कि हिटमैन एक फ्लैट ट्रैक बुली हैं, जो केवल घरेलू मैदान पर टेस्ट मैचों में ही हावी हो सकते हैं। कलिनन की ये टिप्पणी भारतीय कप्तान की 2024 में सबसे लंबे फॉर्मेट में उनकी फ़ॉर्म को लेकर आई है। कलिनन इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने रोहित शर्मा को मोटा बताते हुए कहा कि उनका वजन बहुत ही ज्यादा है। आइये आपको भी बताते हैं कि डेरिल कलिनन ने रोहित शर्मा के लिए क्या-क्या कहा?
दरअसल, इनसाइडस्पोर्ट को दिए इंटरव्यू में डेरिल कलिनन ने दावा किया कि उन्हें कभी नहीं लगा कि रोहित शर्मा पर विदेशों में ख़ासतौर पर दक्षिण अफ़्रीका में खेलने पर भरोसा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रोहित सिर्फ सपाट ट्रैक पर ही धौंस जमा सकते हैं। घरेलू मैदान पर उनका रिकॉर्ड अपने आप में बहुत कुछ कहता है। हालांकि, उन्हें उछाल से परेशानी रही है और जब उन्हें इस चुनौती का सामना करना पड़ा तब वे लगभग चूक गए।
अफ्रीकी पूर्व क्रिकेटर इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने आगे विराट कोहली और रोहित शर्मा की तुलना करते हुए दावा किया कि रोहित शर्मा का वजन ‘अधिक’ है। उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान अब लंबे समय तक खेलने वाले क्रिकेटर नहीं रहे और उन्होंने कहा कि उनकी शारीरिक स्थिति भी अच्छी नहीं है।
अपने दूसरे बच्चे के जन्म के चलते पहला टेस्ट मिस करने के बाद एडिलेड टेस्ट में रोहित शर्मा के खेलने को लेकर कलिनन ने कहा कि भारतीय कप्तान ने मैच से पहले नेट्स पर शायद ही बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा कि दूसरे टेस्ट में उनके शामिल होने से टीम को शायद ही कोई फायदा हुआ हो। कलिनन ने कहा कि अगर वह होते तो उन्हें नहीं खिलाते। उन्होंने कहा कि ऐसा करने की क्या जरूरत थी, तब जब जसप्रीत बुमराह ने पर्थ में 295 रनों की विशाल जीत के लिए टीम का नेतृत्व किया था।
Published on:
12 Dec 2024 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
