लिस्ट में सबसे पहला नाम शॉ का है। शॉ का करियर शुरूआत में शानदार रहा। उन्हें टीम में कई मौके मिले।शॉ इसके बाद डोप टेस्ट में फेल हो गए थे और आठ महीने का बैन लगा दिया गया था। वापसी के बाद शॉ ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसा लगा कि टीम में उनकी वापसी हो जाएगी लेकिन ये अभी तक नहीं हो पाया। घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। IPL 2022 में भी उन्होंने कुछ धमाकेदार पारियां खेली।
शॉ को अब मौके नहीं दिए जा रहे हैं। शायद आगे भी उन्हें मौका नहीं मिल पाएगा। शॉ टीम इंडिया के लिए अभी तक 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी-20 मुकाबला खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम एक शतक भी है।
T-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले 3 खिलाड़ी
2) शिवम दुबे
दुबे की किस्मत भी काफी खराब रही है। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम में सलेक्ट नहीं किया। एक ऑलराउंडर के रूप में हमेशा वो सफल साबित हो सकते थे। इस साल IPL में दुबे ने चेन्नई की तरफ से कुछ शानदार पारियां खेली। गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल दिखाया लेकिन इसके बावजूद उन्हें मौका नहीं दिया गया। टीम इंडिया के लिए दुबे 1 वनडे और 13 टी-20 मैच खेल चुके हैं।
3) राहुल त्रिपाठी
IPL में हर साल राहुल त्रिपाठी अपनी बल्लेबाजी के कारण बहुत चर्चा में रहते हैं। इस साल IPL में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। फैंस की मांग पर आयरलैंड दौरे पर उनका चयन किया गया था लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। इसके बाद उन्हें फिर आराम दे दिया गया है। अब तो शायद ही उनका चयन दोबारा हो पाएगा। त्रिपाठी अभी तक IPL में 76 मैचों में 1798 रन बना चुके हैं।
4) उमरान मलिक
पिछले दो साल उमरान मलिक के लिए अच्छे रहे क्योंकि IPL में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। IPL 2022 में तो उन्होंने कहर ढाया था। उनकी हर गेंद 150 KMPH से ऊपर रहती है। उन्हें टीम इंडिया में जगह भी मिली लेकिन कुछ मैच खिलाने के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उमरान ने टीम इंडिया के लिए सिर्फ तीन टी-20 मैच खेले और अब उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है।
A great game to end the series on a winning note 💪🇮🇳
What a fight! Well played, Ireland 🇮🇪#UmranMalik
#IREvIND #Cricket pic.twitter.com/UUA6suKhFh — Umran Malik (@TheUmranMalik) June 29, 2022