scriptअब गंभीर ने दिया धोनी पर बड़ा बयान | gambhir gave statement on dhoni | Patrika News

अब गंभीर ने दिया धोनी पर बड़ा बयान

Published: Nov 10, 2017 12:11:56 pm

Submitted by:

Kuldeep

गंभीर ने धोनी के आलोचकों को करारा जवाब दिया है। कहा धोनी ने जो भारतीय क्रिकेट के लिए किया है, बहुत सारे लोग वे चीजें नहीं कर पाए

dhoni

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही 49 रनों की पारी खेली हो लेकिन इस मैच में उनके प्रदर्शन को लेकर सवालिया निशान खड़े हुए थे। देश के पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट विशेषज्ञों ने उनकी फॉर्म और टीम में उनकी भूमिका को ले कर सवाल उठाए थे। हालांकि, बाद में कुछ दिग्गजों ने उनका पक्ष भी लिया था। हल ही में एक इंटरव्यू में गौतम गंभीर ने भी धोनी का पक्ष लिया और उनके आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

धोनी की कप्तानी में खेल का आनंद लिया
आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर के टीवी शो नाइट क्लब में टीम से बाहर चल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने धोनी के योगदान और उनके साथ रिश्तों की तारीफ करते हुए कहा मैं सौरभ गांगुली, राहुल द्रविड़, वीरेंदर सहवाग और धोनी के मार्गदर्शन में खेल चुका हू। मुझे लगता है कि सबसे ज्यादा मैंने धोनी की कप्तानी में खेल का आनंद लिया है। हमने खेल का खूब आनंद उठाया और हमारी उम्र भी लगभग एक ही है। वह हमेशा मस्त रहते हैं। उन्होंने हर चीज को बेहद सामान्य रखा, जो उनकी कप्तानी कि सबसे अच्छी बात थी।

 

dhoni

बुरे वक़्त पर धोनी ने टीम को संभाला है
गंभीर ने कहा कि उनकी आलोचना की जाती है लेकिन लोगों को यह पता होना चाहिए कि उन्होंने भारतीय टीम के लिए क्या किया है। धोनी ने जो भारतीय क्रिकेट के लिए किया है, बहुत सारे लोग वे चीजें नहीं कर पाए उसका श्रेय धोनी को दिया जाना चाहिए। अच्छी स्थिति में टीम को संभालना आसान होता है लेकिन बुरे वक्त में धोनी ने टीम को संभाला है। सलामी बल्लेबाज ने कहा कि हम 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से बुरी तरह हारे थे लेकिन इसके बाद भी वह बेहद शांत थे, जैसे वह आमतौर पर रहते हैं। गंभीर ने कहा धोनी अपने जज्बात ज्यादातर जाहिर नहीं करते। मुझे लगता है कि इसके लिए श्रेय माही को जाता है। गंभीर से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी धोनी का समर्थन करते हुए उनकी नाकामी पर बखेड़ा बनाने वालों का मुंह बंद किया था। कोहली ने कहा कि वह अभी भी टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। गौतम गंभीर और धोनी ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ चौथे विकेट पर 109 रन की शतकीय साझेदारी की थी जिसने मैच की जीत में अहम योगदान दिया।

रणजी ट्रॉफी खेल रहे है गंभीर
गौरतलब है कि टीम से बाहर चल रहे गौतम गंभीर फिलहाल रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं। गंभीर ने रणजी ट्रॉफी में इस साल कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। भारत द्वारा जीते गए 2 विश्वकप की बात आते ही गौतम गंभीर का नाम सबसे पहले आता है। 2007 के टी20 फाइनल में गौतम गंभीर ने अच्छी बल्लेबाजी की थी। इसके बाद 2011 के विश्वकप में मुश्किल परिस्थितियों से टीम को निकालते हुए न केवल 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली बल्कि धोनी के साथ मिलकर एक बड़ी साझेदारी की।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो