scriptमहेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, वह और विराट चयनकर्ताओं से कर रहे हैं बात | Ganguly and Virat are talking to selectors on Dhoni s future | Patrika News

महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, वह और विराट चयनकर्ताओं से कर रहे हैं बात

locationनई दिल्लीPublished: Dec 06, 2019 05:06:08 pm

Submitted by:

Mazkoor

महेंद्र सिंह धोनी के योगदान पर सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को सिर्फ धन्यवाद कहकर नहीं चुकाया जा सकता।

mahendra singh dhoni

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी से ऋषभ पंत की तुलना करते हुए कहा कि इस युवा खिलाड़ी को धोनी की बराबरी करने में कम से कम 15 साल लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि धोनी ने अपने करियर में जो कुछ हासिल किया है उसकी बराबरी करने में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को 15 साल लग जाएंगे।

पाकिस्तान ने निकाला तो मिकी आर्थर को मिला श्रीलंका का सहारा, बने मुख्य कोच

पंत का किया समर्थन

लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे पंत का समर्थन करते हुए गांगुली ने कहा कि उनके लिए जरूरी है कि वह आलोचनाओं से सीखते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करें। उन्हें खराब दौर में ‘धोनी-धोनी’ जैसे नारे भी सुनाई देंगे, लेकिन उन्हें इन चीजों को नजरअंदाज करना होगा। पंत के लिए दबाव और चुनौतियां अच्छी हैं। इससे उन्हें सीखने को मिलेगा। उन्हें सुनने दीजिए धोनी-धोनी का नारा। इस तरह के दबाव से ही वह अपने लिए रास्ता निकालेंगे।

अब इस अभिनेत्री के साथ दुबई में छुटि्टयां बिता रहे हैं हार्दिक पांड्या, तस्वीरों से हुआ खुलासा

धोनी पर चयनकर्ताओं से कर रहे हैं बात

सौरव गांगुली ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट में जो योगदान दिया है, उसके लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए। लेकिन सिर्फ धन्यवाद कह कर इसे चुकाया नहीं जा सकता। हम इस बारे में विचार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली चयनकर्ताओं से बात कर रहे हैं। हम सही समय पर धोनी के भविष्य पर निर्णय लेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो