scriptलोकसभा चुनाव 2019 के लिए BJP का बड़ा दांव, धोनी, गंभीर और कुमार विश्वास को दे सकते है टिकट | gautam Gambhir, MS Dhoni may be BJP candidates in 2019 LS poll | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए BJP का बड़ा दांव, धोनी, गंभीर और कुमार विश्वास को दे सकते है टिकट

locationनई दिल्लीPublished: Oct 22, 2018 03:41:46 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर आने वाले 2019 में भाजपा पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इसके साथ ही कवि से नेता बने कुमार विश्वास को भी 2019 चुनाव में भाजपा से टिकट मिल सकता है। गंभीर को लेकर लम्बे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि वे भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। लेकिन धोनी का नाम सभी को चौंकाने वाला है।

dhoni gambhir

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए BJP का बड़ा दांव, धोनी, गंभीर और कुमार विश्वास को दे सकते है टिकट

नई दिल्ली। भारतीय पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर आने वाले 2019 में भाजपा पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इसके साथ ही कवि से नेता बने कुमार विश्वास को भी 2019 चुनाव में भाजपा से टिकट मिल सकता है। गंभीर को लेकर लम्बे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि वे भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। लेकिन धोनी का नाम सभी को चौंकाने वाला है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया –
न्यूज़ वेबसाईट द संडे गार्डियन कि रिपोर्ट के मुकाबिक महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बन सकते हैं। गंभीर भाजपा नई दिल्ली संसदीय सीट से वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी कि जगह चुनाव लड़ सकते हैं। मीनाक्षी के काम से भाजपा और छेत्र के लोग खुश नहीं है। द संडे गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि, “क्षेत्र से जो रिपोर्ट मिल रही है, उसके अनुसार वर्तमान सांसद मीनाक्षी लेखी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है। संसदीय क्षेत्र के लोग उनके कार्यों से खुश नहीं हैं। पार्टी नेतृत्व ने यह फैसला लिया है कि इस बार नई दिल्ली सीट से उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा।”

धोनी भी लड़ेंगे भाजपा से चुनाव –
वरिष्ठ नेता ने ये भी बताया की पार्टी पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को भी टीम में शामिल कराने पर विचार कर रही है। जिन्हें झारखंड में किसी सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता। भाजपा नेता ने यह भी सुनिश्चित किया कि उनकी पार्टी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भाजपा में शामिल होने और झारखंड से किसी सीट से चुनाव लड़ने के लिए बात कर रही है। धोनी झारखंड से ही आते हैं। सिर्फ यही नहीं, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर को अपने स्टार प्रचारक के रूप में भी शामिल करना चाहती है। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा आम आदमी पार्टी के संस्थापकों में से एक कुमार विश्वास भी हमारे पार्टी नेतृत्व के संपर्क में हैं। कुमार गाज़ियाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो