scriptगंभीर के वो शानदार रिकॉर्ड्स, जो उन्हें कोहली-धोनी से बीस साबित करता है | Patrika News
क्रिकेट

गंभीर के वो शानदार रिकॉर्ड्स, जो उन्हें कोहली-धोनी से बीस साबित करता है

10 Photos
7 years ago
1/10
गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर 1981 को नई दिल्ली में दीपक गंभीर के घर हुआ, जिनका एक टेक्सटाइल का व्यवसाय था और सीमा गंभीर उनकी माँ थी, जो एक गृहिणी है। गंभीर को एक बहन, एकता भी है, जो उनसे दो साल छोटी है।
2/10
गंभीर ने अपना पहला टेस्ट शतक सन 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। वे भारत की ओर से लगातार पांच टेस्ट मैचों में शतक लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर है। गंभीर ने 58 टेस्ट की 104 पारियों में 4154 रन बनाया है। गंभीर का सर्वोच्च स्कोर 204 रन है।
3/10
गंभीर आईपीएल में कोलकाता नाइटराईटर की ओर से खेलते है। वे इस टीम की कप्तानी का जिम्मा भी संभालते है। आईपीएल में भी गंभीर का रिकॉर्ड शानदार रहा है। आईपीएल में वे 4133 रन बना चुके है। गंभीर की कप्तानी में कोलकाता दो बार आईपीएल की चैंपियन भी बनी है।
4/10
गंभीर अपने सामाजिक कामों के लिए भी मशहूर है। वे भारतीय सेना के लिए हर मोर्चों पर खड़े रहते है। अपने सामाजिक दायित्वों के लिए गंभीर ने गौतम गंभीर फांउडेसन नाम से एक संस्था बना रखी है। साथ ही वे अन्य सामाजिक, राजनीतिक मसलो पर भी बेबाक टिप्पणी रखने के लिए जाने जाते है।
5/10
गंभीर ने एकदिवसीय मैचों में कई यादगार पारियां खेली है। गंभीर 147 एकदिवसीय मैचों में 5238 रन बना चुके है। गंभीर ने 11 शतक और 34 अर्धशतक भी लगाया है। गंभीर का सर्वोच्च स्कोर 150 रन है।
6/10
गौतम गंभीर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के रूप में काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुके है। वे अपने साथी सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के साथ कई शातकीय साझेदारी निभा चुके है। इन दोनों के बीच काफी अच्छी समझदारी हुआ करती थी।
7/10
गौतम गंभीर ने नताशा जैन के साथ शादी की है। गंभीर की पत्नी एक बिजनेस फैमली से ताल्लुक रखती है। कहा जाता है कि इन दोनों के बीच लंबे समय से प्यार था। गंभीर का एक बच्चा भी है।
8/10
गंभीर ने अलग-अलग समय पर भारतीय सेना के लिए काफी कुछ काम किया है। गंभीर के सुकमा में शहीद हुए 25 सीआरपीएफ जवानों के बच्चों को अपने खर्चें से पढ़ाने का बीड़ा उठाया। हाल ही में जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जवान की बच्ची का खर्चा भी गंभीर उठा रहे हैं।
9/10
गंभीर पिछले एक साल से टीम से बाहर है। गंभीर ने अपना आखिरी मैच नवंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। भारतीय टीम के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए गंभीर की टीम में वापसी की उम्मीदें कम ही दिख रही है।
10/10
गौतम की शानदार पारियों के कारण भारतीय टीम दो बार विश्व चैंपियन भी बनी। 2007 में जब पहली बार टी-20 विश्व कप का आयोजन किया गया, तब गंभीर भारतीय टीम में थे। इस विश्व कप के फाइनल मैच में गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ 54 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली। इसके बाद गंभीर ने 2011 में हुए वन डे विश्व कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 97 रनों की जोरदार पारी खेली।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.