scriptग्लेन मैक्सवेल ने की भारतीय लड़की विनी रमन से सगाई, देखें तस्वीर | Glenn Maxwell engaged to Indian origin girl vini raman | Patrika News

ग्लेन मैक्सवेल ने की भारतीय लड़की विनी रमन से सगाई, देखें तस्वीर

locationनई दिल्लीPublished: Feb 26, 2020 05:44:46 pm

Submitted by:

Mazkoor

Glenn Maxwell को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन कोहनी की चोट के चलते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

Glenn Maxwell vini raman

Glenn Maxwell vini raman

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (Auatralia Cricket Team) के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिये अपने प्रशंसकों को दी। मैक्सवेल और विनी काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। मैक्सवेल और विनी दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीर शेयर की है।

विनी ने कहा- पसंदीदा इंसान ने शादी के लिए पूछा

मैक्सवेल ने विनी के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में रिंग बनाई थी। इस तस्वीर में विनी ने सगाई की अंगूठी पहन रखी है और वह इसे दिखा रही हैं। इसके बाद इसी तस्वीर को विनी ने शेयर किया और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- पिछले सप्ताह उनके पसंदीदा व्यक्ति ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया और मैंने हां कह दिया है।

 

चोट के कारण चुने जाने के बावजूद नहीं जा पाए थे दक्षिण अफ्रीका

मैक्सवेल ने हाल में मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है का हवाला देते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लिया था। इसके बाद उन्होंने बिग बैश लीग के जरिये मैदान पर वापसी की थी और इसके बाद से वह तूफानी फॉर्म में चल रहे थे। ग्लेन मैक्सवेल को हाल में दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया था, लेकिन फिर बाईं कोहनी में चोट लग जाने के कारण वह इस सीरीज में नहीं जा पाए थे। उन्होंने बताया था कि चोट गंभीर है। इसकी सर्जरी करानी है। इसके बाद बुधवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए घोषित हुई तीन वनडे मैच की सीरीज में भी उनके नाम को शामिल नहीं किया गया है।

मानसिक परेशानियों से विनी में की थी मैक्सवेल की मदद

मानसिक स्वास्थ्य से उबर कर क्रिकेट मैदान पर वापसी करने पर मैक्सवेल ने खुलासा किया था, वह अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन की वजह से इस समस्या से निकल पाए। उन्होंने इस स्थिति से निकलने में काफी मदद की। विनी रमन मेलबर्न स्थित एक भारतीय कंपनी में फार्मासिस्ट हैं। उनका जन्म भी मेलबर्न में ही हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो