scriptमैक्सवेल को पसंद है होली, देखें होली खेलते उनकी तस्वीर | Glenn Maxwell likes Holi, see his picture playing Holi | Patrika News

मैक्सवेल को पसंद है होली, देखें होली खेलते उनकी तस्वीर

locationनई दिल्लीPublished: Mar 10, 2020 12:20:51 pm

Submitted by:

Mazkoor

Glenn Maxwell ने अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ हाल ही में सगाई की है। ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Glenn Maxwell holi

Glenn Maxwell holi

नई दिल्ली : होली हालांकि भारतीय त्योहार है, लेकिन कई विदेशी खिलाड़ी भी इसे धूम से मनाते हैं। इसी में से एक हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)। वह जब 2016 में टी-20 विश्व कप खेलने भारत आए थे, तब उन्होंने चंडीगढ़ में अपने प्रशंसकों के साथ जमकर होली खेली थी। उन्हें भारतीय संस्कृति काफी पसंद है और हाल ही में भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन से सगाई की है और जल्द ही विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं।

 

glenn_maxwell_holi1.jpg

होली पर नाचे

2016 में ही ग्लेन मैक्सवेल ने इस मौके पर रंग अबीर खेलने के साथ भांगड़ा के स्टेप्स भी दिखाए थे। वह पूरे जोशो-खरोश के साथ डांस करते दिखाई दिए थे।

 

glenn_maxwell_holi2.jpg

विनी ने फरवरी में ही विनी से की है सगाई

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने फरवरी महीने में अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन से सगाई कर ली है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम पर दी थी। वे दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे। विनी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीर शेयर की है।

glenn_maxwell_vini_raman.jpg

फार्मासिस्ट हैं विनी

मैक्सवेल की गर्लफ्रेंड विनी रमन मेलबर्न स्थित एक भारतीय कंपनी में फार्मासिस्ट हैं। उनका जन्म भी मेलबर्न में ही हुआ है। उन्होंने कठिन समय में मैक्सवेल की काफी मदद की थी। मैक्सवेल ने खुद बताया था कि जब वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से घिरे थे, तब विनी ने उनकी काफी मदद की थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो