हनुमा विहारी स्वभाव से बेहद शर्मीले हैं। लेकिन वह बहुत रोमांटिक भी हैं। कीवी दौरे पर टेस्ट टीम के सदस्य विहारी ने बताया कि अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए वह रात के दो बजे उनके घर का दीवार फांद गए थे। एक क्रिकेट वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि एक रात वह क्लब से डिनर कर निकले तो उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने का मन किया। वह उस समय हैदराबाद में थे और उनकी गर्लफ्रेंड वहां से कोसों दूर वारंगल में। बस क्या था, उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड को साथ लिया और गाड़ी उठाकर वारंगल पहुंच गए। उन्हें वहां पहुंचने में करीब तीन घंटे लगे। तब तक रात के दो बज गए थे। जब वह अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति के घर पहुंचे तो उनके घर का दरवाजा बंद था और वह बाहर नहीं आ सकती थीं। बस वह घर का दीवार फांदकर उनकी घर में घुस गए। मौके की नजाकत को देखकर उनके दोस्त ने भागने के लिए बाहर में गाड़ी स्टार्ट कर रखी थी।
संयोग से सबकुछ सकुशल रहा
इसके बाद अपनी गर्लफ्रेंड के घर में घुसकर उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से मिले और कुछ वक्त भी बिताया और फिर उसी तरह दीवार फांद कर बाहर निकले और वहां से निकल लिए। संयोग अच्छा रहा कि ये दोनों पकड़े नहीं गए।
प्रीति के माता-पिता इस प्यार के लिए राजी नहीं थे। इसलिए वह अपनी बेटी की शादी हनुमा विहारी से नहीं कराना चाहते थे। लेकिन विहारी और अपनी बेटी प्रीति के जिद के आगे परिवारवालों को हार माननी पड़ी। बहुत ना-नुकुर के बाद शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद मई 2019 में विहारी और प्रीति ने शादी कर ली।