scriptअनिल कुंबले को बर्थडे विश करते हुए भज्जी ने बताया उन्हें अपना गुरु, विराट कोहली ने नहीं दी बधाई | Harbhajan Singh Wish to Anil Kumble 49th Birthday | Patrika News
क्रिकेट

अनिल कुंबले को बर्थडे विश करते हुए भज्जी ने बताया उन्हें अपना गुरु, विराट कोहली ने नहीं दी बधाई

अनिल कुंबले आज 49 साल के हो गए हैं। उन्होंने जनवरी 2012 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

Oct 17, 2019 / 12:36 pm

Kapil Tiwari

anil_kumble.jpeg

नई दिल्ली। भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान और महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले आज 49 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया के जंबो कहे जाने वाले अनिल कुंबले को जन्मदिन की बधाई देने वालों का सोशल मीडिया पर तांता लगा हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने अनिल कुंबले को बर्थडे विश किया है।

भज्जी ने कुंबले को बताया अपना गुरु

अनिल कुंबले के साथ क्रिकेट खेलने वाले उनके कई साथियों ने पुरानी तस्वीरों को शेयर उन्हें बर्थडे विश किया है। इस मौके पर टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कुंबले के साथ एक फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। भज्जी ने कुंबले को अपना गुरु बताते हुए कहा है, ”भारत के मैच विनर और हमेशा एक महान स्पिनर की तरह खेलने वाले मेरे बॉलिंग पार्टनर और गुरु को हैप्पी बर्थडे।”

https://twitter.com/anilkumble1074?ref_src=twsrc%5Etfw

इन खिलाड़ियों ने भी कुंबले को दी जन्मदिन की बधाई

हरभजन सिंह के अलावा वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद शमी, प्रज्ञान ओझा और आर अश्विन ने भी कुंबले को जन्मदिन की बधाई दी है। वीरु ने अपने चुटकील अंदाज में कुंबले को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर काफी पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वो कुंबले को केक लगा रहे हैं।

https://twitter.com/anilkumble1074?ref_src=twsrc%5Etfw

वीरु ने शेयर की पुरानी फोटो

सहवाग ने फोटो के साथ लिखा है कि इंडिया के महान मैच विनर और शानदार रोल मॉडल को को हैप्पी बर्थडे। सहवाग ने कहा है कि मेरी ये प्रार्थना है भगवान से कि आप रियल लाइफ में सेंचुरी पूरी करो, जिसमें सिर्फ 51 साल बाकि हैं।

विराट ने नहीं किया कुंबले को बर्थडे विश

इस मौके पर हैरानी वाली बात ये है कि टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने अनिल कुंबले को बर्थडे विश नहीं किया है। ऐसे में विराट और कुंबले के बीच मतभेद की बातें फिर होने लगी हैं, क्योंकि विराट और कुंबले के बीच मतभेद उस वक्त भी सामने आए थे, जब कुंबले टीम इंडिया के हेड कोच थे। कुंबले के बाद ही विराट के पसंदीदा रवि शास्त्री टीम इंडिया के कोच बने हैं।

https://twitter.com/anilkumble1074?ref_src=twsrc%5Etfw

कुंबले को इन उपलब्धियों ने बनाया है महान

आपको बता दें कि अनिल कुंबले भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल और महान स्पिनर हैं। अनिल कुंबले ने जनवरी 2012 में रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उन्होंने 2008 में आखिरी टेस्ट मैच और 2007 में आखिरी वनडे मैच खेला था। टेस्ट मैचों में कुंबले के नाम 619 विकेट हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में कुंबले तीसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न हैं, जिनके 708 विकेट हैं, जबकि पहले स्थान पर मुथैया मुरलीधरन हैं, जिनके नाम 800 विकेट हैं। अनिल कुंबले इकलौते भारतीय गेंदबाज है, जिन्होंने एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है।

https://twitter.com/anilkumble1074?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/anilkumble1074?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/anilkumble1074?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/anilkumble1074?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Sports / Cricket News / अनिल कुंबले को बर्थडे विश करते हुए भज्जी ने बताया उन्हें अपना गुरु, विराट कोहली ने नहीं दी बधाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो