scriptधोनी की वापसी पर हर्षा भोगले का बड़ा बयान, कहा- टी20 विश्व कप खेलना अब मुश्किल है | Harsha Bhogle comment on MS dhoni comeback in Indian Team | Patrika News

धोनी की वापसी पर हर्षा भोगले का बड़ा बयान, कहा- टी20 विश्व कप खेलना अब मुश्किल है

locationनई दिल्लीPublished: Mar 28, 2020 05:38:07 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

Highlight
– हर्षा भोगले ने कहा है कि धोनी की वापसी मुश्किल है
– आठ महीने से कोई मैच नहींं खेले हैं महेंद्र सिंह धोनी
– 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मेें आखिरी बार खेले थे धोनी

dhoni_2.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल के 13वें सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब हालात तो ऐसे हैं कि आईपीएल को रद्द भी किया जा सकता है और अगर ऐसा होता है तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को होगा। आईपीएल के रद्द होने से धोनी की वापसी पर खतरा और बढ़ जाएगा। इस बीच माही की इंटरनेशनल टीम में वापसी को लेकर कॉमेंटेटर हर्षा भोगले का बड़ा बयान आया है।

पीसीबी का नया फरमान, अब सिर्फ 4 विदेशी लीग ही खेल पाएंगे खिलाड़ी

धोनी दोबारा भारत के लिए शायद ही खेल पाएं- हर्षा भोगले

हर्षा भोगले ने कहा है कि धोनी का दोबारा भारत के लिए खेलने का सपना खत्म हो चुका है। हर्षा भोगले ने कहा है, “मुझे नहीं लगता कि धोनी इसी साल अक्टूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप में खेल पाएंगे। हो सकता है कि उनका आईपीएल अच्छा हो, लेकिन मेरी भावनाएं कहती हैं कि यह इससे आगे की बात है।”

धोनी के बचपन के कोच का बड़ा खुलासा, माही टी20 वर्ल्ड कप जरूर खेलेंगे

आठ महीने बाद मैदान पर नजर आने वाले थे धोनी

आपको बता दें कि धोनी ने 2019 विश्व कप के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। फैंस को माही का मैदान पर आने का बेसब्री से इंतजार था, जो आईपीएल में पूरा होने वाला था, लेकिन अब वो मुश्किल दिख रहा है। आईपीएल 29 मार्च से शुरू होना था, लेकिन अब उसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो