scriptRCB को मिली लगातार दूसरी हार, मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से हराया | Patrika News

RCB को मिली लगातार दूसरी हार, मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से हराया

locationनई दिल्लीPublished: Mar 06, 2023 11:07:09 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

Mumbai indians vs Royal Challengers Bangalore: रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने 18.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने हीली मैथ्यूज के ताबड़तोड़ 77 रनों की मदद से 14.2 ओवर में इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

mi_hayle.png

women premier league 2023: विमेंस प्रीमियर लीग का चौथा मुक़ाबला रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 9 विकेट से हरा दिया। यह आरसीबी की इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है। वहीं मुंबई की लगातार दूसरी जीत।

रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ और टीम 18.4 ओवर में 155 रन पर ढेर हो गई। इस आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 14.2 ओवर में 159 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए हीली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा नाबाद 77 रन बनाए। वहीं, नेट शिवर ने नाबाद 55 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। दो मैच के बाद मुंबई के पास चार अंक हैं, जबकि आरसीबी को लगातार दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत शानदार रही। यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। मुंबई का एकमात्र विकेट यास्तिका भाटिया के रूप में गिरा। विकेटकीपर बल्लेबाज 19 गेंद 23 रन बनाकर प्रीति बोस की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गईं। इसके बाद मुंबई ने आरसीबी को वापसी का कोई और मौका नहीं दिया।

हीली मैथ्यूज और नेट शिवर ब्रंट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस लक्ष्य को 18.4 ओवर में पा लिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन जोड़े। इससे पहले आरसीबी के लिए ऋचा घोष 26 गेंद में 28, कनिका अहूजा 13 गेंद में 22, श्रेयांका पाटिल 15 गेंद में 23 रन बनाए। अंत में मेगन शूट ने 14 गेंद में 20 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट हीली मैथ्यूज ने लिए। वहीं, साइका इशाक और अमेलिया केर को दो-दो विकेट मिले। नेट शिवर और पूजा वस्त्राकर ने दो-दो विकेट झटके। हालांकि, नेट शिवर और जिंतिमनि कलिता ने 10 से ज्यादा के इकोनॉमी रेट से रन लुटाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो