scriptYouth olympic : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हॉकी में 4-3 से हराया | Hockey : Australia best India by 4-3 in youth olympic | Patrika News

Youth olympic : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हॉकी में 4-3 से हराया

locationनई दिल्लीPublished: Oct 11, 2018 01:54:00 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

बुधवार देर रात खेले गए इस मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने भारत को 4-3 से मात दी। पूल-बी में शामिल भारतीय टीम का अगला मुकाबला कनाडा से होगा।

hockey

Youth olympic : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हॉकी में 4-3 से हराया

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम को यहां जारी यूथ ओलम्पिक खेलों में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पूल राउंड के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। बुधवार देर रात खेले गए इस मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने भारत को 4-3 से मात दी। पूल-बी में शामिल भारतीय टीम का अगला मुकाबला कनाडा से होगा।

दूसरे ही मिनट में डेविस मिलेस की ओर से दागे गए गोल से आस्ट्रेलिया ने अपना खाता खोला। अगले ही मिनट में कोलिंस जेम्स ने गोल कर अपनी टीम को भारत के खिलाफ 2-0 की बढ़त दे दी। भारत के लिए छठे मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने गोल किया और टीम का स्कोर 1-2 कर दिया। दूसरे हाफ में एलेस्टर मरे ने आस्ट्रेलिया के लिए तीसरा गोल किया और उसे 3-1 से आगे कर दिया। जीत की कोशिश में लगी भारतीय टीम के लिए विवेक ने एक बार फिर गोल किया और टीम का स्कोर 3-2 कर दिया। इसी पर ब्रेडली मारियास ने गोल करते हुए आस्ट्रेलिया को 4-2 की बढ़त दे दी। शिवम आनंद ने कुछ देर बाद भारत के लिए इस मैच का तीसरा गोल दागा और उसका स्कोर आस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-3 किया। इसके बाद हालांकि भारतीय टीम और कोई गोल नहीं दाग पाई और उसे इसी स्कोर से हार का सामना करना पड़ा।

बैडमिंटन में लक्ष्य सेन ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया –
भारत के प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए पुरुषों के युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय खिलाड़ी ने बुधवार देर रात एक कड़ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के इमानुएल रूंबे को सीधे गेमों में 21-17, 21-19 से शिकस्त दी। इससे पहले, सेन ने अपने सभी ग्रुप मुकाबलो में जीत दर्ज की थी। इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ सेन ने पहले गेम में दमदार खेल दिखाया। दूसरे गेम में सेन को कड़ी टक्कर मिली लेकिन उन्होंने अंतिम क्षणों संयम नहीं खोया और मैच अपने नाम किया। सेमीफाइनल में सेन का मुकाबला जापान के कोदाई नाराओका के खिलाफ होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो