scriptहॉकी : दौरे के अंतिम मैच में भारत विश्व चैंपियन बेल्जियम को रौंदा, 5-1 से हासिल की जीत | Hockey India defeated world champion Belgium in last match | Patrika News

हॉकी : दौरे के अंतिम मैच में भारत विश्व चैंपियन बेल्जियम को रौंदा, 5-1 से हासिल की जीत

locationनई दिल्लीPublished: Oct 03, 2019 07:37:41 pm

Submitted by:

Mazkoor

भारत ने अपने यूरोपीय दौरे पर शानदा प्रदर्शन किया। उसने स्पेन और बेल्जियम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 से दौरे का समापन किया।

india vs belgium

एंटवर्प : यूरोपीय दौरे में विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर की भारतीय पुरुष हॉकी टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है। उसका अपराजेय क्रम जारी है। उसने अपना अपराजेय क्रम जारी रखते हुए लगातार तीसरी बार विश्व हॉकी चैम्पियन और यूरोपीय चैम्पियन बेल्जियम की टीम को मात दी। इस दौरे पर वह स्पेन को भी दो मैचों में रौंद चुका है।

बेल्जियम को बुरी तरह रौंदा

बेल्जियम के साथ सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय हॉकी टीम ने अद्भुत प्रदर्शन करते हुए विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर की हॉकी टीम को 5-1 की करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में बेल्जियम का सूपड़ा साफ कर दिया। अगर इस दौरे पर स्पेन के खिलाफ मिली जीत को शामिल कर लें तो कह सकते हैं कि भारत ने 5-0 की जीत के साथ दौरे का समापन किया।

शुरुआत से ही बनाया दबदबा

दौरे के अंतिम मैच में भारतीय टीम ने सिमरनजीत सिंह के गोल की बदौलत सातवें मिनट में ही 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। इसी बढ़त पर भारत ने पहले क्वार्टर का समापन किया। दूसरे क्वार्टर में मेजबान बेल्जियम ने अच्छा खेल दिखाया और वापसी के लिए पूरा जोर लगाया। लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने अच्छा खेल दिखाकर उन्हें रोके रखा।

तीसरे क्वार्टर में भारत ने गोलों की झड़ी लगा दी

तीसरा क्वार्टर शुरू होते ही भारत ने गोलों की बारिश शुरू कर दी। 35वें मिनट में ललित उपाध्याय ने गोल कर भारत की बढ़त 2-0 की। इसके बाद अगले मिनट में ही युवा विवेक सागर प्रसाद ने भी गेंद को गोलपोस्ट में उलझाकर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। इसके बाद 39वें मिनट में बेल्जियम की ओर से सांत्वना गोल एलेक्लेंडर हेंड्रिक्स ने किया, जो उनकी ओर से किया गया आखिरी गोल साबित हुआ। इसके दो मिनट बाद 41वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल दाग दिया और इससे पहले की तीसरे क्वार्टर का खेल खत्म होता 43वें मिनट में रमनदीप सिंह ने एक और गोल दागकर भारत की बढ़त 5-1 कर दी। चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ और भारत ने 5-1 के विशाल अंतर से मैच जीत लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो