scriptजानिए कौन है धोनी,कोहली और रहाणे जैसे खिलाड़ियों की सफलता के पीछे | Patrika News
क्रिकेट

जानिए कौन है धोनी,कोहली और रहाणे जैसे खिलाड़ियों की सफलता के पीछे

4 Photos
6 years ago
1/4
विराट कोहली - राजकुमार शर्मा : 1989 में रणजी ट्रॉफी विजेता टीम दिल्ली के सदस्य रहे राजकुमार शर्मा कप्तान कोहली के पहले कोच थे। राजकुमार शर्मा ने ही कोहली के क्रिकेट करियर की नींव राखी। हाल ही में भारत सरकार ने उनकी उन्दा क्रिकेट कोचिंग के लिए गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड से नवाजा है। कोहली ने भी अपने पहले कोच को एक महंगी कार गिफ्ट की है।
2/4
महिंद्रा सिंह धोनी - राजन बनर्जी : ये हम सब जानते है की धोनी की पहली पसंद फुटबॉल थी। राजन बनर्जी जो की धोनी के स्कूल के दिनों में उनके कोच थे उन्होंने ही धोनी को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया था। आज भी जब भी मौका मिलता है धोनी अपने पहले कोच से मिलने पहुंच जाते है और अपने क्रिकेट के बार में बात करते है।
3/4
रोहित शर्मा - दिनेश लाड : बचपन से ही रोहित को क्रिकेट से प्यार था। 1999 में रोहित ने क्रिकेट अकादमी जाना शुरू किया जहा उनकी मुलाकात दिनेश लाड से हुई, जो उनके पहले कोच बने। रोहित आज भी अपने कोच का धन्यवाद करते है।
4/4
अजिंक्य रहाणे - प्रवीण आमरे : भारतीय टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे के पहले कोच प्रवीण आमरे है। रहाणे के माता पिता हमेशा से रहाणे को एक अच्छा क्रिकेटर बनना चाहते थे। उनके पिता ने रहाणे को प्रवीण आमरे से कोचिंग लेने भेजा। प्रवीण आमरे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के साथ खेल चुके है और सचिन की तरह उनके भी कोच रमाकांत आचरेकर है।
loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.