scriptहैदराबाद के तेज गेंदबाज और पूर्व रणजी प्लेयर अश्विन यादव का हार्ट अटैक से निधन | Hyderabad fast bowler Ashwin Yadav dies of heart attack | Patrika News

हैदराबाद के तेज गेंदबाज और पूर्व रणजी प्लेयर अश्विन यादव का हार्ट अटैक से निधन

locationनई दिल्लीPublished: Apr 24, 2021 03:44:14 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

अश्विन यादव ने अपने क्रिकेट कॅरियर में 14 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। वहीं उनके रणजी कॅरियर की बात करें तो यादव ने साल 2007 में पहली बार रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था।

ashwin_yadav.png
हैदराबाद के तेज गेंदबाज और पूर्व रणजी प्लेयर अश्विन यादव का देहांत हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार 33 साल के गेंदबाज अश्विन की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। बता दें कि अश्विन पूर्व रणजी प्लेयर भी रह चुके हैं। रणजी में अश्विन का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उनके निधन की खबर से हैदराबाद के क्रिकेटर्स में शोक की लहर दौड़ गई है।
14 फर्स्ट क्लास मैच खेले
बता दें कि अश्विन यादव ने अपने क्रिकेट कॅरियर में 14 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। वहीं उनके रणजी कॅरियर की बात करें तो यादव ने साल 2007 में पहली बार रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। रणजी में उनका पहला मैच मोहाली में पंजाब के खिलाफ था। वहीं रणजी में उनके बेस्ट फिगर की बात करें तो साल 2008-09 के सीजन में उप्पल स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ अश्विन ने 52 रन देकर 6 विकेट लिए थे। अश्विन ने अपना अंतिम रणजी मैच साल 2009 में मुंबई के खिलाफ खेला था। हालांकि इसके बाद भी अश्विन ने स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद की तरफ से क्रिकेट खेलना जारी रखा। इसके बाद वे एसबीआई की तरफ से लोकल लीग्स में खेलने लगे।
टीम मैन थे अश्विनः विशाल शर्मा
पूर्व रणजी प्लेयर और अश्विन के टीम साथी विशाल शर्मा ने कहा कि अश्विन टीम मैन थे। उनके चेहरे पर हमेशा एक बड़ी मुस्कान रहती थी। साथ ही विशाल ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि अश्विन अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह बहुत एनर्जेटिक बॉलर थे। वे बहुत अच्छी आउट स्विंग करते थे।
कोच आर.श्रीधर ने भी दी श्रद्धांजलि
इंडियन फील्डिंग कोच आर.श्रीधर ने भी ट्विटर पर अश्विन को श्रद्धांजलि दी। श्रीधर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अश्विन के निधन की खबर से सदमे में हूं। विश्वास नहीं हो रहा कि अश्विन अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि अश्विन फन लविंग लड़का था। साथ ही वह बहुत अच्छा फास्ट बॉलर था।
यह भी जानें –IPL 2021 Points Table

यह भी जानें –IPL 2021 Purple Cap Holders List

यह भी जानें –IPL 2021 Orange Cap Holders List

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो