scriptविश्व कप क्रिकेट : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी 36 रन से मात, कंगारू 316 रन पर सिमटे | Icc cricket world cup india vs australia live match update at oval | Patrika News

विश्व कप क्रिकेट : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी 36 रन से मात, कंगारू 316 रन पर सिमटे

locationनई दिल्लीPublished: Jun 09, 2019 11:31:31 pm

Submitted by:

Mazkoor

शिखर धवन ने लगाया शतक

रोहित-शिखर की विश्व कप में छठी शतकीय साझेदारी

विराट कोहली ने बनाए 82 रन

virat kohli vs aaron finch

लंदन : भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां केनिंगटन ओवल मैदान पर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के ग्रुप चरण के मैच में आस्ट्रेलिया को 36 रन से मात दी। भारत से मिले 353 रनों के लक्ष्य के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम निर्धारित 50 ओवरों में 316 रनों पर ऑलआउट हो गई।
इससे पहले भारत ने ग्रुप चरण के अपने दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य रखा था।

तीन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया को शुरुआत अच्छी मिली। उसके ओपनर एरॉन फिंच (36) और डेविड वार्नर (56) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इसके बाद स्टीवन स्मिथ (69), उस्मान ख्वाजा (42) और मैक्सवेल (28) ने भी टीम को जीत की तरफ ले जाने की काफी कोशिश की, लेकिन इन तीनों के आउट होने के बाद सिर्फ एलेक्स कैरी (55 नाबाद) ही दम दिखा सके। लेकिन उन्हें बाद के बल्लेबाजों सहयोग नहीं मिला और ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा।
शिखर धवन ने लगाया शतक

भारतीय पारी में सारे बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। शिखर धवन ने 109 गेंदों पर शानदार 117 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 16 चौके लगाए। रोहित शर्मा (57) और विराट कोहली (82) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। इनके अलावा हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी ने धुआंधार पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। इन दोनों ने क्रमश: 48 और 27 रन बनाए।

लाइव अपडेट्स

ऑस्ट्रेलियाई पारी

– भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी 36 रन से मात।

– सब्सटीट्यूट रविंद्र जडेजा ने भुवनेश्वर की गेंद पर एडम जम्पा का कैच लपका। ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 50 ओवर में 316 रन पर सिमटी।
– आखिरी ओवर में स्टार्क रन आउट होकर पैवेलियन लौटे।

– इस बीच 48वें ओवर में एलेक्स कैरी ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

– ऑस्ट्रेलिया तीन सौ रन पार। इसी ओवर में बुमराह ने धोनी के हाथों कमिंस को आउट कराया। अब भी जीत के लिए चाहिए 18 गेंद पर 53 रन।
– नाथन कूल्टर नाइल को बुमराह ने कोहली के हाथों कैच करा कर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका दिया। अब भी ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 32 गेंद पर 70 रन चाहिए। नाइल ने बनाए थे 4 रन।
– भुवनेश्वर के बाद अगले ओवर में गेंदबाजी के लिए आए युजवेंद्र चहल ने ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर पैवेलियन भेजा। उनका कैच सब्सटीट्यूट रविंद्र जडेजा ने पकड़ा। मैक्सवेल ने 14 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 28 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 41 ओवर में छह विकेट पर 247 रन।
– अगली गेंद पर भुवनेश्वर ने बल्लेबाजी करने आए मार्कस स्टोइनिस को भी बोल्ड कर वापस भेजा। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 238 रन।

– स्टीवन स्मिथ को भुवनेश्वर कुमार ने एलबीडब्लू आउट कर पैवेलियन भेजा। स्मिथ ने 70 गेंदों पर पांच चौके और एक सिक्स की मदद से बनाए 69 रन।
– ख्वाजा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने ग्लेन मैक्सवेल उतरे।

– जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को बोल्ड मार दिया। आस्ट्रेलिया संकट में। टीम का स्कोर 37 ओवर में तीन विकेट पर 207 रन। उस्मान ख्वाजा ने चार चौके और एक सिक्स की मदद से 42 रन बनाए।
– 36 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के दो सौ रन पूरे। टीम का स्कोर 36 ओवर में दो विकेट पर 201 रन।

– 34वें ओवर में स्टीवन स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 34 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 134 रन।
– ऑस्ट्रेलिया ने 29 ओवर में अपने 150 रन पूरे किए। टीम का स्कोर 29 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 153 रन।

– अर्धशतक लगाकर वार्नर आउट। चहल ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता। भुवनेश्वर कुमार ने पकड़ा कैच। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 25 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 134 रन।
– 21वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे। टीम का स्कोर 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 100 रन।

– बल्लेबाजी करने स्टीवन स्मिथ क्रीज पर उतरे।

– 14वें ओवर की पहली गेंद पर फिंच आउट। उन्होंने 36 रन बनाए।
– 11वें ओवर में ऑस्ट्रेलाई पारी के 50 रन पूरे। टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 53 रन।

– पहले पांच ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के बनाए 18 रन।
– ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू। बल्लेबाजी करने के लिए एरॉन फिंच और डेविड वार्नर मैदान में आए।

भारतीय पारी

– विश्व कप में भारत का यह चौथा सर्वाधिक स्कोर है। भारत ने विश्व कप में 2007 में विंडीज के पोर्ट ऑफ स्पेन में बरमूडा के खिलाफ पांच विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाए थे। इसके अलावा उसने 1999 में श्रीलंका के खिलाफ टांटन में छह विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाए थे। तीसरा सर्वाधिक स्कोर 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में चार विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए थे। पांचवां सर्वाधिक स्कोर 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलूरु में 338 रन था।

– आखिरी गेंद पर चौका मार कर केएल राहुल ने टीम का स्कोर 350 पार पहुंचाया। भारत का स्कोर 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए।

– 82 रन बनाकर आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली आउट। उन्होंने 77 गेंद की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। केदार जाधव नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर आए।
– 27 रन की धुआंधार पारी खेलकर महेंद्र सिंह धोनी आखिरी ओवर में आउट। उन्होंने 14 गेंद पर तीन चौके ओर एक सिक्स लगाया। बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल आए।

– हार्दिक पांड्या अर्धशतक से चूके। 48 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर कप्तान फिंच को पकड़ाया कैच। भारत भी 300 पार पहुंचा। टीम का स्कोर 46 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 301 रन। क्रीज पर बल्लेबाजी करने महेंद्र सिंह धोनी आए।

– विराट कोहली के बाद हार्दिक पांड्या ने भी दिखाया दम। 45 ओवर में भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 293 रन।

– विराट कोहली का अर्धशतक पूरा। 55 गेदों की पारी में सिर्फ तीन चौके लगाए हैं विराट ने। टीम इंडिया का स्कोर 41 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 246 रन।

– 117 रन के स्कोर पर शिखर धवन आउट। स्टार्क की गेंद पर सब्सटीट्यूट नाथन लॉयन ने पकड़ा कैच। बल्लेबाजी करने हार्दिक पांड्या आए क्रीज पर। भारत का स्कोर 37 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 220 रन।

– भारत ने 34वें ओवर में 200 रन पूरे किए।

– शिखर धवन के शतक के साथ ही विश्व कप में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में भारत 27 शतक लगाकर पहले नंबर पर पहुंची। इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया 26-26 शतक लगाकर बराबरी पर थे। तीसरे नंबर पर 23 शतक लगाकर श्रीलंका की टीम है। चौथे और पांचवें पर क्रमश: 17 और 15 शतक लगाकर विंडीज और श्रीलंका की टीम है।

– शिखर धवन को लंदन ओवल का यह पिच काफी रास आता है। यहां पर उन्होंने पांच एकदिवसीय मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने तीन शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। ओवल में यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है।

– शिखर धवन का शतक। भार का स्कोर 33 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 189 रन।

– 30 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं। शिखर धवन शतक के करीब पहुंच गए हैं। वह 96 रन पर खेल रहे हैं।

– 25 ओवर में भारत ने बनाए एक विकेट के नुकसान पर 136 रन।

– बल्लेबाजी करने विराट कोहली क्रीज पर उतरे।

2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा की एकदिवसीय मैच में पिछली सारी पारियां।

20, 7, 123, 117, 44, 46, 104, 3

– भारत का पहला विकेट गिरा। रोहित शर्मा को नाथन कूल्टर नाइल ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों आउट कराया। टीम का स्कोर 23 ओवर में 127 रन।

रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर 21 ओवर में 121 रन। रोहित 55 पर और शिखर 63 पर।

– रोहित शर्मा और शिखर धवन ने विश्व कप में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी के कीर्तिमान की बराबरी की। विश्व कप में यह इन दोनों का छठी शतकीय साझेदारी है। विश्व कप में इतनी ही शतकीय साझेदारी गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन के नाम भी है।

– भारत की तरफ से भी दूसरी सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की धवन और रोहित ने। इसमें 21 शतकीय साझेदारी के साथ पहले नंबर पर सचिन और सौरभ हैं तो रोहित शर्मा और विराट कोहली 16 शतकीय साझेदारी की बराबरी की इस जोड़ी ने।

– पहले विकेट के लिए सर्वाधिक पार्टनरशिप करने वाली दूसरी जोड़ी के रिकॉर्ड की शिखर धवन और रोहित शर्मा ने की बराबरी। सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड सौरभ गांगुली और सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 21 शतकीय साझेदारी की है। 16 शतकीय साझेदारी के साथ वह एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

– 19वें ओवर में भारतीय पारी के 100 रन पूरे हुए।

– शिखर धवन का अर्धशतक। उन्होंने 53 गेंदों पर सात चौके की मदद से बनाया अर्धशतक। 18 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 96 रन। रोहित शर्मा भी अर्धशतक के करीब।

– धीरे-धीरे भारत मजबूत स्थिति की तरफ। 15 ओवर में भारत का स्कोर बिना नुकसान के 75 रन। रोहित ने बनाए 31 और धवन के 41 रन।

– ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने सबसे कम पारी में 2000 रन पूरे किए। उन्होंने 37 पारी में बनाए ये रन। तेंदुलकर ने 40, रिचर्डस और कोहली ने 44 और धोनी ने 45 पारियों में पूरे किए हैं दो हजार रन।

– 12वें ओवर में भारत ने अपने 50 रन पूरे किए। 12 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 55 रन। रोहित के 19 और धवन के 33 रन।

– 10 ओवर तक विकेट पर रह जाने के बाद रोहित शर्मा बेहद खतरनाक हो जाते हैं। अप्रैल 2015 से उन्होंने 37 पारियों में 16 शतक और 16 अर्धशतक लगा चुके हैं।

– 10 ओवर में भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 41 रन। धवन 27 और रोहित 11 पर।

– इंग्लैंड में शिखर धवन ने 62.69 के औसत से अपने 1000 वनडे रन पूरे किए। इस दरमियान उन्होंने तीन शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं।

– आठवें ओवर में नाथन कूल्टर नाइल के ओवर में धवन ने मारे तीन चौके। इस ओवर भारत को मिले 14 रन।

– टीम इंडिया ने की सतर्क शुरुआत 5 ओवर में बिना विकेट खोए बनाए 18 रन।

– बाएं हाथ के गेंदबाज स्टार्क का सामना कर रहे हैं धवन। 2019 में शिखर धवन बाएं हाथ के गेंदबाज के सामने ज्यादा सफल नहीं रहे हैं। उन्होंने 15.17 के औसत से रन बनाए हैं। औसतन हर 20वीं गेंद पर आउट हुए हैं।

– तीसरे ओवर से आए दो रन। भारत बिना नुकसान के 9 रन।

– दो ओवर में भारत का स्कोर 7 रन।

– पहले ओवर में भारत के बने दो रन।

– बल्लेबाजी के लिए शिखर धवन और रोहित शर्मा मैदान पर उतरे।

आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

अगर आंकड़ों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारत पर काफी भारी नजर आता है, लेकिन अब तक गंगा में काफी पानी बह चुका है और भारतीय टीम काफी बदल चुकी है। इसलिए अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मामला बराबरी का है।
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक कुल 135 मैच खेल चुके हैं। इनमें से 76 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। वहीं भारत सिर्फ 49 में जीता है। इन दोनों के बीच 10 मैचों का नतीजा नहीं निकला है।
अगर विश्व कप की बात करें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक कुल 11 बार भिड़ चुके हैं। इनमें से आठ बार जीत ऑस्ट्रेलिया के खाते में गई है तो वहीं मात्र तीन बार भारत को जीत मिली है। इसके अलावा ये दोनों 2003 में एक बार विश्व कप के फाइनल में भी आमने-सामने हो चुके हैं। इस मैच में जीत ऑस्ट्रेलिया के हाथ लगी थी। उसने भारत को 125 रनों से हराया था।
अगर द ओवल मैदान की बात करें तो दोनों टीमें इससे पहले यहां एक बार भिड़े हैं। 1999 विश्व कप के तहत दोनों के बीच इस मैदान पर मुकाबला हुआ था। इसमें आस्ट्रेलिया को 77 रन से जीत मिली थी।

दोनों टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।

आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और एडम जाम्पा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो