28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SA 2nd T20: 2 गेंदबाज जो साउथ अफ्रीका को हराने में टीम इंडिया की मदद करेंगे

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 अक्टूबर को तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले टी-20 में शानदार जीता हासिल की थी। कल होने वाले दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के ये दो गेंदबाज साउथ अफ्रीका को हराने में भारत की मदद कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 1 Oct 2022, 3:33 PM IST

टीम इंडिया

टीम इंडिया

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में 8 विकेट से शानदार जीत हासिल की। अब दूसरा मुकाबला 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। जसप्रीत बुमराह इंजरी की वजह से बाहर हो गए है। हालांकि पहले टी-20 में भी वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। पहले टी-20 में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की थी। टीम इंडिया के हौसले बुलंद है और दूसरी टी-20 जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। साउथ अफ्रीका के लिए ये टी-20 मैच अहम होगा। पहले टी-20 में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन देखने को मिला था। खैर दूसरे टी-20 मुकाबले में दो गेंदबाज ऐसे भी हैं जो साउथ अफ्रीका को हराने में टीम इंडिया की मदद कर सकते हैं।


1) अर्शदीप सिंह


एशिया कप 2022 से अर्शदीप छा गए है। शानदार गेंदबाजी वो कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में उन्होंने 3 विकेट लिए थे। उनकी इस जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत भी साउथ अफ्रीकी टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई थी। अर्शदीप जबरदस्त स्विंग डाल रहे हैं और इस समय वो अपने प्रदर्शन को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। जसप्रीत बुमराह टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए है। अभी उनकी जगह कौन लेगा इस बात का ऐलान नहीं किया गया है। अगर अर्शदीप दूसरे टी-20 में भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो फिर टी-20 वर्ल्ड कप टीम में उनका चयन किया जा सकता है।



2) अक्षर पटेल


अक्षर ने अभी तक रवींद्र जडेजा की कमी बिल्कुल भी महसूस नहीं होने दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्होंने 3 मैचों में 8 विकेट लिए थे। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 में भी जबरदस्त गेंदबाजी की थी। पॉवरप्ले में रोहित उनका अच्छा इस्तेमाल करते हैं और वो विकेट निकालकर देते हैं। गुवाहाटी की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होती है। ऐसे में बाएं हाथ के अक्षर पटेल यहां विकेट निकाल सकते हैं। अगर अक्षर ने विकेट निकाल दिए तो फिर भारत की जीत पक्की है।

यह भी पढ़ें- 3 भारतीय खिलाड़ी जो इस साल T20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद रिटायरमेंट ले सकते हैं