scriptENG vs IND: हार के बाद भारत को लगा एक और बड़ा झाटका, स्लो ओवर रेट के चलते कटे 2 WTC पॉइंट | India lost 2 world test championship points due to slow over rate in edgbaston against England | Patrika News

ENG vs IND: हार के बाद भारत को लगा एक और बड़ा झाटका, स्लो ओवर रेट के चलते कटे 2 WTC पॉइंट

locationनई दिल्लीPublished: Jul 05, 2022 08:16:45 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

ENG vs IND: इस मैच में भारत को दोहरा झटका लग है। स्लो ओवर रेट की वजह से ICC ने भारत पर जुर्माना लगाया है और टीम की 40 प्रतिशत मैच फीस के साथ 2 WTC प्वाइंट्स भी काटे हैं।

wtc.png

स्लो ओवर रेट की वजह से ICC ने भारत पर जुर्माना लगाया है

England vs India WTC ponits Slow over rate: इंग्लैंड और भारत के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस रीशेड्यूल्ड मुक़ाबले में भारत को करारी हार मिली है। इस हार के साथ-साथ भारत को एक और झटका लगा है। स्लो ओवर रेट की वजह से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत पर जुर्माना लगाया है और टीम की 40 प्रतिशत मैच फीस के साथ 2 WTC प्वाइंट्स भी काटे हैं।

इस मैच को हारने से भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC)की प्वाइंट्स टेबल में विनिंग प्रतिशत का नुकसान तो हुआ है। वहीं अब स्लो ओवर रेट के चलते दो अंक भी चले गए। इस हार के बाद भारत की WTC के फाइनल की राह मुश्किल नज़र आ रही है। भारत WTC अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। यहां से अगर भारत एक और मैच हार जाता है तो चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से पीछे हो जाएगा।

ये भी पढ़ें – WTC Points Table: भारत को बड़ा झटका, फाइनल में पहुंचने के लिए अब करना होगा ऐसा, पढ़ें पूरा गणित

भारत WTC अंत तालिका के तीसरे नंबर पर है। इस मैच से पहले भरता का विनिंग प्रतिशत 58.33 था। लेकिन इस हार के बाद विनिंग प्रतिशत घटकर 53.47 प्रतिशत हो गया है। वहीं पाकिस्तान 52.38 विनिंग प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। अंकों की बात की जाये तो भारत के 77 अंक हैं। वहीं पाकिस्तान के 44 अंक हैं।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 में भारत अबतक 12 मुक़ाबले खेल चुका है। जिसमें से 6 में जीत हासिल की है। वहीं 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान दो मैच ड्रा भी हुए हैं। वहीं टेस्ट चैम्पियनशिप की टेबल में टॉप 2 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका है। ऑस्ट्रेलिया का विनिंग प्रतिशत 75% है। वहीं दक्षिण अफ्रीका का 71.43 प्रतिशत है।

नियम के अनुसार, जीत प्रतिशत के आधार पर जो टीमें टॉप पर रहती हैं उन्हीं के बीच फाइनल होता है। ऐसे में अगर भारत की फाइनल में जगह बनानी है तो उसे अपना विनिंग प्रतिशत ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका से ज्यादा करना होगा। अगर इंग्लैंड के खिलाफ यह मैच जीत जाता तो उसके लिए चीजें थोड़ा आसान हो जाती लेकिन अब भारत को यहां से लगभग सभी मैच जीतने होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो