1) संजू सैमसन- चयन सही है
पिछले दो IPL की बात करें तो संजू सैमसन की बल्लेबाजी अच्छी रही है। IPL 2022 में भी उनका प्रदर्शन खास रहा था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में उनका चयन नहीं हुआ था। इसके बाद फैंस हैरान हो गए थे। आयरलैंड के खिलाफ उन्हें चुना गया है तो इसका फायदा वो उठाएंगे। उम्मीद के मुताबिक प्लेइंग इलेवन में भी वो नजर आएंगे।

2) अक्षर पटेल- चयन सवालों के घेरे में
इस साल IPL में पटेल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसके बाद साउथ अफ्रीकी के खिलाफ टीम में भी उन्हें चुना गया। शुरूआती तीन मुकाबलों में नाउनकी बल्लेबाजी अच्छी रही और ना ही गेंदबाजी। पंत द्वारा बार-बार उन्हें मौके दिए जाने से अब फैंस भी नाराज हो रहे हैं। आयरलैंड दौरे पर भी उन्हें चुना गया है। सेलेक्टर्स का ये फैसला कहीं ना कहीं किसी को पसंद नहीं आ रहा है।उनकी जगह किसी युवा ऑलराउंडर को एंट्री मिलनी चाहिए थी।
ये भी पढ़ें- 2 खिलाड़ी जो चोटिल KL Rahul की जगह इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल हो सकते हैं

3) राहुल त्रिपाठी- चयन सही है
त्रिपाठी ने टीम इंडिया में आने के लिए बहुत मेहनत की है। हर साल IPL में उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है। IPL 2022 में भी त्रिपाठी ने 14 मैचों में कुल 413 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीकी सीरीज के लिए टीम में त्रिपाठी को जगह नहीं दी गई। आयरलैंड दौरे पर उन्हें चुना गया है। इस खबर के बाद सभी खुश नजर आ रहे हैं। कई दिग्गजों ने सेलेक्टर्स के इस फैसले की तारीफ की है।

4) आवेश खान- चयन विवादों के घेरे में
आवेश खान के साउथ अफ्रीकी सीरीज बिल्कुल भी अच्छी नहीं जा रही है। शुरूआती तीन मुकाबलों में वो एक भी विकेट नहीं ले पाए है। हर मुकाबले में जमकर उन्होंने रन लुटाए है। इस लिहाज से देखा जाए तो आयरलैंड दौरे के लिए उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को मौका दिया जाना चाहिए था। अभी तक टीम इंडिया के लिए खेले गए पांच मुकाबलो में सिर्फ दो ही विकेट आवेश खान ले पाए है।

5) दीपक हुड्डा- चयन सही है
साउथ अफ्रीकी सीरीज में भी दीपक हुड्डा खेल रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्हें मौका नहीं दिया गया है। हुड्डा एक ऑलराउंडर के रूप में काफी अच्छी जिम्मेदारी टीम के लिए निभा सकते हैं। आयरलैड दौरे के लिए उनका भी चयन हुआ है और उम्मीद है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। IPL में लगातार कुछ सालों से दीपक हुड्डा ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
