scriptIND vs AUS : कोहली का शतक नहीं आया काम, भारत 32 रनों से हारा | India vs Australia third ODI India won the toss and chose to Field first Live Update | Patrika News

IND vs AUS : कोहली का शतक नहीं आया काम, भारत 32 रनों से हारा

locationनई दिल्लीPublished: Mar 08, 2019 09:14:39 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है
रांची वनडे में अगर टीम इंडिया जीत जाती है तो सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी
वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज में वापसी करने का आखिरी मौका होगा
ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का मुकाबला है
 

India vs Australia

India vs Australia

रांची। तीसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को आस्‍ट्रेलिया ने 314 रनों का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाए हैं। इसके जवाब में भारतीय टीम विराट कोहली के शतक के बावजूद 281 रनों से हार कर लक्ष्‍य से 33 रन दूर रह गई और 32 रन से हार गया।
LIVE अपडेट

– विजय शंकर के आउट होने के बाद पुछल्‍ले बल्‍लेबाज कमाल नहीं कर सके। भारत 281 रनों पर ऑल आउट होकर 32 रन से हार गया। इस तरह आस्‍ट्रेलिया सीरीज में भारत के करीब पहुंचा। अब वह 2-1 से पीछे है।
– रविंद्र जडेजा के बाद शमी भी आउट, भारत को चाहिए जीत के लिए अब भी 13 गेंद पर 33 रन। 1 विकेट शेष।

– अच्‍छी लय में दिख रहे विजय शंकर भी आउट होकर पैवेलियन चले गए और भारत का सातवां विकेट गिरा। जीत के लिए भारत को 42 बॉल पर 63 रन चाहिए, जबकि क्रीज पर इकलौते बल्‍लेबाज रविंद्र जडेजा बचे हैं।
– जाधव के आउट होने के बाद कप्‍तान विराट कोहली (123) ने अपना 41वां शतक पूरा किया। इसके बाद वह ज्‍यादा देर नहीं रुके और जम्‍पा की गेंद पर बोल्ड होकर पैवेलियन लौट गए। टीम इंडिया गहरे संकट में फंस चुका ह। अब सारा दारोमदार विजय शंकर (15) और जडेजा के हाथों में। क्‍योंकि यह आखिरी जोड़ी है, जिससे भारत को उम्‍मीदें हैं। भारत का स्‍कोर 38 ओवर में 6 विकेट पर 222 रन।
– जाधव के आउट होने के बाद कप्‍तान विराट कोहली (102) ने विजय शंकर के साथ मोर्चा संभाला और वनडे में अपनी 41वां शतक लगाया। भारत का स्‍कोर 35 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन।
– जब ऐसा लग रहा था कि केदार जाधव और कप्‍तान विराट कोहली टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा देंगे, तभी टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। जाधव 26 रन बना कर जम्‍पा की गेंद पर एलबीडब्‍लू हो गए। दूसरी तरफ इन सबसे बेपरवाह अकेले विराट कोहली (95) क्रीज पर जमे हुए हैं और अपने 41वें शतक की ओर बढ़ रहे हैं। भारत का स्‍कोर 32 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन।
– केदार जाधव कप्‍तान विराट कोहली के साथ जमे हुए हैं। ये दोनों धीरे-धीरे टीम इंडिया को मजबूत स्थिति की ओर ले जा रहे हैं। भारत का स्‍कोर 30 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन। विराट कोहली ने बनाए हैं 81 रन और जाधव 25 रन बना कर क्रीज पर मौजूद हैं।
– एक तरफ से लगातार गिरते विकेटों के बीच विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया, दूसरी तरफ से केदार जाधव उनका साथ दे रहे हैं। भारत का स्‍कोर 4 विकेट पर 117 रन।
– महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान कोहली ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। 17.3 ओवर में भारत का स्कोर 69/3 है।

– 2 रन के निजी स्कोर पर अंबाती रायडू की भी पारी का अंत हो गया है। 27 के स्कोर पर अंबाती रायडू के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा। पैट कमिंस ने रायडू को क्लीन बोल्ड किया। रायडू के आउट होने के महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
– शिखर धवन के बाद रोहित शर्मा भी सस्ते में आउट हो गए हैं। 15 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। रोहित का विकेट पैट कमिंस ने लिया है।

– भारत की शुरुआत बेहद खराब रही है। शिखर धवन 10 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए। 11 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा है।
– रोहित शर्मा और शिखर धवन ने की भारतीय पारी की शुरुआत

भारत को 314 का लक्ष्य

– भारत को अब इस मैच को जीतने के लिए 314 रन का लक्ष्य हासिल करना है। भारत पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। अगर टीम इंडिया ने ये मैच जीत लिया तो सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति से कम नहीं है।
फिंच-ख्वाजा के बीच रिकॉर्ड साझेदारी

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान एरॉन फिंच और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की। उस्मान ख्वाजा ने अपने करियर का 24वां शतक जड़ा। ख्वाजा ने 113 गेंदों में 104 रन बनाए। वहीं कप्तान एरॉन फिंच एक बढ़िया शुरुआत के बाद शतक से चूक गए। फिंच को 93 के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव ने आउट किया।
– फिंच और ख्वाजा के आउट होने के बाद मानो ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई। हालांकि मैक्सवेल ने 31 गेंदों में 47 रन की पारी खेली, लेकिन वो उस वक्त अपना विकेट गंवा बैठ, जब टीम को सबसे ज्यादा उनकी आवश्यकता थी। मैक्सवेल के बाद शॉन मार्श और पीटर हैंड्सकॉम्ब के विकेट भी कुलदीप यादव के एक ही ओवर में गिर गए। बाद में बल्लेबाजी करने आए स्टॉयनिस और एलेक्स कैरी को भी भारतीय गेंदबाजों ने हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। एक समय 350 के आसपास जाती दिख रही ऑस्ट्रेलिया को भारतीय गेंदबाजी ने 313 पर रोक दिया। हालांकि विराट की सेना के लिए ये लक्ष्य हासिल करना भी चुनौतिपूर्ण होगा।
भारतीय गेंदबाजी

इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने खूब निराश किया। हालांकि 40 ओवर के बाद गेंदबाजों ने वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। सभी गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। विकेट लेने के मामले में कुलदीप यादव आगे रहे। कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया के तीन बड़े खिलाड़ियों को आउट किया। हालांकि उन्होंने भी 10 ओवर में 64 रन लुटा दिए। वहीं मोहम्मद शमी ने अपने स्पेल में 52 रन दिए और उन्हें 1 विकेट मिला। बाकि किसी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला।
टीमें:

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायडू, विजय शंकर, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, जॉय रिचर्डसन, नाथन लियोन और एडम जैंपा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो