scriptWorld T20: ईडन गार्डन में भारत ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड | India vs Pakistan: Team India made unique record in eden garden | Patrika News

World T20: ईडन गार्डन में भारत ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

Published: Mar 20, 2016 05:20:00 am

भारत को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह जीत जरूरी थी, वहीं इस जीत के साथ भारत ने ईडन गार्डन में इतिहास रच दिया है

Team india

Team india

कोलकाता। टी 20 वर्ल्ड कप के सुपर-10 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। भारत की पाकिस्तान पर यह जीत कई मायनों में महत्वपूर्ण है। जहां भारत को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह जीत जरूरी थी, वहीं इस जीत के साथ भारत ने ईडन गार्डन में इतिहास रच दिया है।

हम आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पहले कभी भी इस ग्राउंड पर टी 20 मैच नहीं खेला गया था। वैसे तो भारत हमेशा से ही पाकिस्तान को बड़े मैचों में हराता आया है लेकिन ईडन गार्डन पर भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है। ईडन गार्डन पर खेले गए वनडे और टेस्ट मैचों में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है।

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन पर भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर वर्ल्डकप में पाकिस्तान पर अनबिटेन रिकॉर्ड बरकरार रखा। साथ ही कोलकाता में पहली बार टी 20 में पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया।

टी 20 रिकॉर्ड्स

8 मैचों के आंकड़े
भारत ने जीते : 6 (विनिंग प्रतिशत 78.57)
भारत हारा : 1 (विनिंग प्रतिशत 21.42)
टाई : 1

टी 20 मैचों का परिणााम 
1. 14-9-2007 : डरबन में भारत-पाक मैच टाई रहा।
2. 24-9-2007 : जोहानसबर्ग भारत 5 रन से जीता।
3. 30-9-2012 : कोलंबो में भारत 8 विकेट से जीता।
4. 25-12-2012 : बेंगलोर में पाकिस्तान 5 विकेट से जीता।
5. 28-12-2014 : अहमदाबाद में भारत 11 रन से जीता।
6. 21-3-2014 : मीरपुर में भारत 7 विकेट से जीता।
7. 27-2-2016 : मीरपुर में भारत 5 विकेट से जीता।
8. 19-03-2016 : कोलकाता में भारत 6 विकेट से जीता।

बैटिंग रिकॉर्ड्स

टॉप रन स्कोरर
भारत-विराट कोहली-254
पाकिस्तान-मोहम्मद हफीज-156

उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर
भारत-विराट कोहली 78 रन नाबाद, कोलंबो, 30-9-2012
गौतम गंभीर 75 रन, जोहानसबर्ग, 24-9-2007
युवराज सिंह 72 रन, अहमदाबाद, 28-12-2012

पाकिस्तान-मोहम्मद हफीज 61 रन, बेंगलोर, 25-12-2012
शोएब मलिक 57 रन नाबाद, बेंगलोर, 25-12-2012
मोहम्मद हफीज 55, अहमदाबद, 28-12-2012

सबसे अधिक छक्के
भारत : युवराज ने 8 पारियों में 9 छक्के लगाए
पाकिस्तान : मिस्बाह उल हक ने दो पारियों 5 छक्केे लगाए
मोहम्मद हफीज : 6 पारियों में 5 छक्के लगाए

बॉलिंग रिकॉर्ड्स

सबसे ज्यादा विकेट
पाकिस्तान : उमर गुल-4/37 विकेट
भारत : इरफान पठान-3/16 विकेट

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

पाकिस्तान : मोहम्मद आसिफ 4/18 विकेट, डरबन-14-9-2007
उमर गुल 4/37, अहमदाबाद-28-12-2012
भारत : हार्दिक पांड्या 3-8, बेंगलोर-25-12-2016
भुवनेश्वर कुमार 3-9 बंगलोर-25-12-2012
इरफान पठान 3-16 जोहानसनबर्ग-24-9-2007

बेस्ट पार्टनरशिप

पाकिस्तान : 106 मोहम्मद हफीज-शोएब मलिक, बेंगलोर-25-12-2012
भारत : 97 युवराज सिंह-महेन्द्र सिंह धोनी, अहमदाबाद-28-12-2012
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो