IND vs SL: श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों ने किए ये बदलाव
नई दिल्लीPublished: Sep 17, 2023 02:41:25 pm
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। शनाका ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल महेश तीक्ष्णा की जगह हेमंथा खेल रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 6 बदलाव किए हैं। विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। वहीं, चोटिल अक्षर पटेल की जगह ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है।
India vs Srilanka, Asia Cup 2023 Final Playing 11: एशिया कप 2023 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन श्रीलंका और भारत के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत 5 साल बाद एशिया कप का फ़ाइनल खेल रहा है। उनकी नज़रें 8वीं बार इस खिताब को जीतने पर होंगी। वहीं श्रीलंका खिताब को डिफ़ेंड करने पर होंगी। श्रीलंका ने छह बार यह खिताब अपने नाम किया।