scriptIndia won by 10 wickets in asai cup 2023 final against srilanka mohammad siraj | Asia Cup 2023: भारत ने जीता एशिया कप का 8वां खिताब, श्रीलंका को 10 विकेट से हराया | Patrika News

Asia Cup 2023: भारत ने जीता एशिया कप का 8वां खिताब, श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2023 06:23:47 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

फ़ाइनल मुक़ाबले में श्रीलंका पूरी तरह से बैकफुट पर नज़र आई। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की कहर बरपती गेंदबाजी के सामने श्रीलंका बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये और पूरी टीम मात्र 50 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में भारत ने महज 37 गेंदों में मैच जीत लिया।

india.png

India vs Srilanka, Asia Cup 2023 Final: एशिया कप 2023 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन श्रीलंका और भारत के बीच खेला गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट के बड़े अंतर से हराते हुए 8वीं बार इस खिताब को जीता है। इससे पहले भारत ने 1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में खिताब जीता था। भारत ने यह टूर्नामेंट सात बार वनडे और एक बार टी20 में जीता है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.