scriptICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारत पर भारी पड़े ये 2 ‘जानी-दुश्मन’ | Patrika News

ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारत पर भारी पड़े ये 2 ‘जानी-दुश्मन’

Published: May 02, 2018 01:57:47 pm

Submitted by:

Akashdeep Singh

ICC की जारी ताजा रैंकिंग में भारत टेस्ट में पहले, ODI में दूसरे और T20 में तीसरे स्थान पर है।

INDIAN CRICKET TEAM ICC T20 RANKING

नई दिल्ली। ICC की जारी ताजा रैंकिंग में भारत को T20 रैंकिंग में तीसरा स्थान मिला है। इससे पहले भारत को ODI रैंकिंग में दूसरा स्थान वहीं टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त हुआ था। जारी की गई T20 की तजा रैंकिंग में पाकिस्तान पहले स्थान पर है वहीं ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है। T20 रैंकिंग में नेपाल की टीम नए सदस्य के रूप में जुड़ी है। इन सभी रैंकिंग में 2014-15 के परिणामों के प्राप्त अंकों को हटा दिया गया है साथ ही 2015-16 और 2016 -17 के केवल 50 प्रतिशत अंकों को शामिल किया गे है।

 

टेस्ट में भारत को पहला स्थान
ICC द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत को पहला स्थान प्राप्त हुआ था। पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार अंकों का अंतर था लेकिन यह अंतर अब बढ़ कर के 13 अंकों का हो गया है। भारत चार अंकों का इजाफा कर 125 पर पहुंच गया है वहीं दक्षिण अफ्रीका ने पांच अंक गवाएं हैं और वह 112 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया से छः अंक आगे है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है।

https://twitter.com/MRFWorldwide?ref_src=twsrc%5Etfw
ODI में भारत दूसरे स्थान पर भारत
ICC द्वारा जारी की गई तजा MRF टायर्स एकदिवसिए(ODI) रैंकिंग में भारत ने अपना पहला स्थान इंग्लैंड के हाथों गंवा दिया है। 2014-15 सीजन के अंकों को हटाए जाने से और 2015-16, 2016-17 के सीजन का 50 प्रतिशत लिए जाने के कारण भारत को नुक्सान हुआ है और इंग्लैंड की टीम को इसका फायदा मिला है। दक्षिण अफ्रीका ने भी अंक गंवाए हैं और तीसरे स्थान पर आ गया है, न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है और ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर आ गया है।
https://twitter.com/englandcricket?ref_src=twsrc%5Etfw
T20 में भारत का तीसरा स्थान
जारी की गई ताजा T20 रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम नंबर एक के स्थान पर बनी हुई है। अफगानिस्तान की टीम ने श्रीलंका को पछाड़ते हुए आठवां स्थान प्राप्त किया है। पाकिस्तान (130) और ऑस्ट्रेलिया (126) पहले दो पदों में रहे हैं, भारत(123) दो अंक के इजाफे के साथ तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड (116) अंक के साथ चौथे स्थान पर है जबकि इंग्लैंड (115) ने एक अंक का इजाफा कर पांचवां स्थान प्राप्त किया है। दक्षिण अफ्रीका(114) और वेस्ट इंडीज(114) दोनों बराबर अंको के साथ छठे व सातवें स्थान पर है। श्रीलंका (85) नौवें स्थान पर है, जिम्बाब्वे (58) को 12वां स्थान , नीदरलैंड (53) 13वां स्थान प्राप्त हुआ है।
https://twitter.com/TheRealPCB?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो