scriptऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बड़ा खुलासा, इस नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं धोनी | Indian cricketer Mahindra Singh Dhoni smokes hukkah says George Baily | Patrika News

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बड़ा खुलासा, इस नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं धोनी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 28, 2018 12:11:18 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

धोनी के साथी खिलाड़ी उनके बारें में कुछ न कुछ बताते रहते हैं। ऐसा ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया के धोनी एक नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं।

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी खेल से ज्यादा अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। धोनी खेल के अलावा किसी भी मुद्दे पर बात करने से हमसे बचते रहते है। उनके फैंस हमेशा से ही उनकी निजी ज़िंदगी को लेकर बात करना चाहते है और जानना चाहते है। धोनी के साथी खिलाड़ी उनके बारें में कुछ न कुछ बताते रहते हैं। ऐसा ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया के धोनी एक नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं।

अक्सर हुक्का पीते हैं धोनी –
जी हां! ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली ने धोनी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बेली ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया “धोनी हुक्का के बड़े शौकीन हैं। वह अक्सर अपने होटल रूम में स्टेशन बनवाते थे, जहां हुक्का पीने की इंतजाम होता है।” इतना ही नहीं धोनी की तरफ करते हुए बेली ने कहा “धोनी युवा खिलाड़ियों के साथ जुड़ते हैं और उनके साथ भावनात्मक रिश्ते बनाते हैं। इस से युवा खिलाडियों को अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।” हाल ही में एशिया कप में, अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के मैच में धोनी ने रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में टीम की कप्तानी संभाली थी। यह कप्तान के रूप में यह महेंद्र सिंह धोनी का 200वां मैच था. इसको लेकर उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को बधाई भी दी।

युवाओं के साथ हसी मज़ाक करते हैं धोनी –
जॉर्ज बेली का कहना है कि धोनी युवाओं के साथ हमेशा संवाद की पहल करते हैं। जब भी आप उनके कमरे में जाएंगे तो आपको बहुत से युवा उनके पास बैठे मिलेंगे। अधिकांश क्रिकेट टीमों में सीनियर्स युवाओं से इस तरह से बात नहीं करते है। वह देर रात तक युवाओं के साथ हंसी-मजाक करना पसंद करते हैं और जाहिर है इस दौरान क्रिकेट पर भी खूब बात होती है। इन दिनों धोनी एशिया कप में व्यस्त हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 28 सितम्बर को खेला जाएगा। मौजूदा विजेता भारत की नजरें अपने सातवें खिताब पर हैं तो वहीं बांग्लादेश अपने पहले खिताब की खोज में है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो