क्रिकेट की दुनिया में सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी अपना जलवा खूब बिखेरती हैं.कई ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जिनका अपना फैन बेस है और सोशल मीडिया पर इन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं. ऐसा ही एक नाम भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज तानिया भाटिया है।
तानिया भाटिया का नाम दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में शुमार है। 23 साल की विकेटकीपर बल्लेबाज महिला क्रिकेट टीम का उभरता हुआ सितारा हैं।
तानिया भाटिया ने भारत के लिए साल 2018 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। दाएं हाथ की विकेटकीपर बल्लेबाज अंडर-19 टीम में पंजाब का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं।
इतना ही नहीं तानिया भारत की महिला टीम में खेलने वाली चंडीगढ़ की तरफ से पहली खिलाड़ी भी हैं। उनके पिता संजय भाटिया भी क्रिकेट से जूड़े हुए हैं। वह भी रणजी प्लेयर हैं। इसके साथ ही तानिया के चाचा भी रणजी प्लेयर हैं।
तानिया महिला टी-20 विश्व कप में एक मैच में तीन खिलाड़ियों को स्टंप करने वाली भारत की दूसरी विकेटकीपर हैं। उनसे पहले सुलक्षणा नाइक ने पहली बार 2012 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में तीन खिलाड़ियों को स्टंप किया था।
Siddharth Rai
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Catch News
Catch News Hindi
Daily News 360
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें