script

IPL 2018: यह बना T20 क्रिकेट में 300 छक्के लगाने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज, जानिए कितने पीछे रह गए धोनी-कोहली-युवराज

locationनई दिल्लीPublished: May 05, 2018 09:12:31 am

Submitted by:

Akashdeep Singh

IPL 2018 में रोहित शर्मा ने कल किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार नाबाद पारी खेल मुंबई इंडियंस को तीसरी जीत दिलाई।

mumbai indians captain rohit sharma

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के 34वें मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। अपने दूसरे घर में खेल रही पंजाब ने बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे। जबाव में मुंबई ने इस लक्ष्य को 19 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में छह चौके और तीन चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने अहम समय पर नाबाद 24 रन और क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने वो आंकड़ा छुआ जिसे T20 क्रिकेट में कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं छू सका है।

 

रोहित शर्मा ने लगाया 300वां सिक्स
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कल किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 15 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस मैच जिताऊ पारी के दौरान 2 छक्के और चौका लगाया। रोहित शर्मा ने कल मैच में जब अपना पहला SIX लगाया तब वो T20 क्रिकेट में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज और दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए। रोहित इस आंकड़े तक 279 मैचों में पहुंच सके हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

 

भारतीय टीम के और शूरमा
रोहितब शर्मा के बाद इस लिस्ट में सुरेश रैना(290) का नाम है जोकि उनसे 11 छक्के पीछे हैं। इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है जो अबतक T20 क्रिकेट में 260 छक्के लगा चुकें हैं। इसके बाद युवराज सिंह का नाम आता है जिनके नाम 253 छक्के हैं। इसके बाद विराट कोहली 232 छक्कों के साथ हैं। इसके बाद युसूफ पठान का नाम आता है जिनके नाम 228 छक्के हैं।


विश्व क्रिकेट में कौन है रोहित से आगे
छक्के लगाने के मामले में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल(844) का नाम सबसे ऊपर आता है। इसके बाद कैरोन पोलार्ड(525) का नाम है और तीसरे नंबर पर ब्रेंडन मैकुलम(445) हैं। चौथा नंबर आता है वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी ड्वेन स्मिथ(367) का। इसके बाद पांचवें नंबर पर शेन वाटसन(357) हैं। छठे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर(319) हैं। इसके बाद सातवें नंबर पर भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा(301) हैं। सुरेश रैना , महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह का क्रमशः 9वां, 12वां, 15वां और 25वां स्थान है।

ट्रेंडिंग वीडियो