scriptIPL 2018: इस अजीबो-गरीब तरीके से रन बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस निकली सबसे आगे, जानिए मैच में बने और रिकॉर्ड | Patrika News

IPL 2018: इस अजीबो-गरीब तरीके से रन बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस निकली सबसे आगे, जानिए मैच में बने और रिकॉर्ड

Published: May 02, 2018 11:36:08 am

Submitted by:

Akashdeep Singh

IPL 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के मैच में बने 7 कीर्तिमान।

HARDIK PANDYA
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 11वें संस्करण 31वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने तेज गेंदबाज टिम साउदी (2/25) की अगुवाई में अपने गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के दम पर यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को मंगलवार को 14 रन से हरा दिया। बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 167 का स्कोर बनाया और फिर मुंबई को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 153 रन पर रोक दिया। बेंगलोर की आठ मैचों में यह तीसरी जीत है और वह अंकतालिका में छह अंकों के साथ पांचवें नंबर पर आ गया है जबकि मुंबई को इतने ही मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने एक खास तरह का रिकॉर्ड बनाया।
1. मुंबई इंडियंस के बने कुल 153 रनों में से 23 रन एक्स्ट्रा से आए। यह कुल रनों के 15 प्रतिशत रन थे। यह आईपीएल 2018 में एक्स्ट्रा से बने सबसे अधिक प्रतिशत रन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में हुए मैच में एक्स्ट्रास से 10.16 प्रतिशत रन आए थे।
2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने वाइड से 18 रन दिए, यह इस आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा वाइड में दिए गए सर्वाधिक रन हैं। मजे की बात यह है कि इससे पहले सर्वाधिक रन वाइड गेंदों से तब आए थे जब मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने पहले मैच में वानखेड़े में भिड़े थे। उस मैच में RCB ने 16 रन दिए थे।
3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का इस मैच से पहले आखिरी पांच ओवरों में 13.18 इकॉनमी था यानी 66 रन। इस मैच में उनका आखिरी पांच ओवर में इकॉनमी 9.40 का था यानी 47 रन।
4. 8 बार मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं(गोल्डन डक)। इस सत्र में यह किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ यह मुंबई ने चार बार अपने खिलाड़ी गोल्डन डक पर खोएं है जिसमे ईशान किशन दो बार हो चुके हैं गोल्डन डक।
5. मुंबई इंडियंस अपने खेले गए 8 मैचों में 6 मैच हार चुकी है। इससे पहले मुंबई इंडियंस की इतनी बुरी शरुआत केवल एक बार रही थी। मुंबई ने आईपीएल 2014 में भी शुरू के 8 मैचों में 6 मैच हारे थे। लेकिन उस आईपीएल में मुंबई ने अपने आखिरी के 6 मैचों में 5 मैच जीत कर प्ले ऑफ में जगह बना ली थी।
6. आईपीएल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज उमेश यादव ने 4 गोल्डन डक आउट किए हैं। यह किसी भी गेंदबाज द्वारा इस आईपीएल में सर्वाधिक है।

7. हार्दिक पांड्या ऐसे केवल दूसरे प्लेयर हैं जिन्होंने 50 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए फिर भी मैच गंवा दिया। इससे पहले ऐसा युवराज सिंह के साथ तीन बार हो चूका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो