क्रिकेट

IPL 2020: मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, चोटिल हुए Ishant Sharma

दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) चोटिल हो गए हैं। इसकी वजह से ही वे आज के मैच से बाहर हो सकते हैं।
 

Sep 20, 2020 / 06:26 pm

Vivhav Shukla

Ishant Sharma

नई दिल्ली। आईपीएल (IPL 2020) 13वें सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच को धोनी के टीम ने जीता था। आज लीग का दूसरा मैच खेला जाएगा। लीग का दूसरा मुकाबला आज दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा। लेकिन इस बीच दिल्ली के खेमे से खबर बुरी आ रही है। दुबई में होने वाले इस मुकाबले से पहले टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) चोटिल हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक इशांत शर्मा अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए । इसकी वजह से ही वे आज के मैच से बाहर हो सकते हैं। हालांकि मैच से पहले भी उनका एक बार चेकअप किया जाएगा। जिसके बाद उनके खेलने पर फैसला लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इशांत को पीठ में चोट आई है।

बता दें इशांत पिछले कई दिनों से चोटिल हुए हैं। इस साल जनवरी में उन्हें टखने में चोट लगी थी। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में में भी वे चोटिल हो गए थे।


जानें कौन-कौन हैं दिल्ली की टीम में

दिल्ली कैपिटल्स में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ही ओपनिंग बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत, शिमरॉन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर है।

प्लेइंग- XI में शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर/एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, एनरिच नोर्त्जे, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा। शामिल हो सकते हैं।

 

 

Home / Sports / Cricket News / IPL 2020: मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, चोटिल हुए Ishant Sharma

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.