नई दिल्लीPublished: Nov 13, 2022 12:16:25 pm
Siddharth Rai
तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मुंबई इंडियंस ने ट्रेड किया है। वहीं चर्चा यह भी है कि मुंबई ने वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलेन, इंग्लैंड के टाइमल मिल्स, स्पिनर मयंक मार्कंडे और ऋतिक शौकीन को भी रिलीज कर दिया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
IPL 2023: इंडिया प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के लिए ट्रेड विंडो खुला हुआ है। 15 नवंबर से पहले टीमें खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करना सकती हैं। वहीं आईपीएल 2023 मिनी-नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से मुंबई इंडियंस (MI) ने ट्रेड किया है। वहीं चर्चा यह भी है कि मुंबई ने वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलेन, इंग्लैंड के टाइमल मिल्स, स्पिनर मयंक मार्कंडे और ऋतिक शौकीन को भी रिलीज कर दिया है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।