क्रिकेट

IPL 2024: अपने आखरी सीजन में धोनी मचाएंगे धमाल, कड़ी तैयारी में जुटे थाला

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम धोनी की कमान में रेकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। टीम ने पिछले संस्करण में गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब जीता। चेन्नई और मुंबई इंडियंस के बीच एकसमान पांच-पांच खिचात जीतने का रेकॉर्ड है।

Mar 16, 2024 / 09:42 am

Siddharth Rai

MS Dhoni, Indian premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार इस लीग में बतौर खिलाड़ी खेलते हुए दिख सकते हैं। माना जा रहा है कि आइपीएल 2024 के बाद धोनी क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह देंगे और इसी कारण सभी की निगाहें उनके ऊपर टिकी हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 42 वर्षीय धोनी आइपीएल के अपने आखिरी सीजन में खिताबी जीत के साथ विदाई लेना चाहते हैं। इसके लिए वह कड़ी तैयारी कर रहे हैं। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स इस बार अपना खिताब बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी।

रेकॉर्ड छठे खिताब पर निगाहें :
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम धोनी की कमान में रेकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। टीम ने पिछले संस्करण में गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब जीता। चेन्नई और मुंबई इंडियंस के बीच एकसमान पांच-पांच खिचात जीतने का रेकॉर्ड है।

200: मैचों में कप्तानी करने वाले एकमात्र खिलाड़ी
212 : आइपीएल मैचों में धोनी ने अब तक की कप्तानी
128 : जीते, 82 हारे और दो मुकाबले बेनतीजा रहा
58.84 : धोनी की कप्तानी में चेन्नई की जीत का प्रतिशत रहा

धोनी आइपीएल इतिहास में सर्वाधिक 200 से ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले एकमात्र कप्तान हैं। वह 2008 में आइपीएल के पहले संस्करण में चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ बतौर कप्तान जुड़े थे, और उसके बाद से वह लगातार टीम की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि 2022 में चेन्नई ने कुछ समय के लिए रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था लेकिन कुछ मैचों के बाद ही धोनी ने फिर टीम की कमान संभाल ली।

चेपक में चल रहा टीम का कैंप
चेन्नई सुपरकिंग्स का कैंप एमए चिदंबरम स्टेडियम में चल रहा है। धोनी पहले ही यहां पहुंच चुके हैं। वहीं, शुक्रवार को टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और इंग्लैंड के मोईन अली के अलावा मीडियम पेसर दीपक चाहर भी कैंप से जुड़ गए।

व्हीलचेयर पर हों, तब भी माही को खेलना चाहिए : उथप्पा
पूर्व भारतीय बल्लेबाज और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी रोबिन उथप्पा ने कहा कि धोनी की कमी पूरी करना सीएसके लिए बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, यदि धोनी व्हीलचेयर पर हों, तब भी सीएसके को उन्हें खिलाना चाहिए। वह व्हीलचेयर से उठेंगे और बल्लेबाजी करेंगे। मेरा मानना है कि धोनी के लिए समस्या बल्लेबाजी नहीं बल्कि विकेटकीपिंग है। उथप्पा ने कहा, वह लंबे समय से घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं। धोनी को विकेटकीपिंग करना बहुत पसंद है और लेकिन वह इसके साथ भविष्य में कितना तालमेल बिठा पाते हैं, ये देखना होगा।

संबंधित विषय:

Home / Sports / Cricket News / IPL 2024: अपने आखरी सीजन में धोनी मचाएंगे धमाल, कड़ी तैयारी में जुटे थाला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.