script

IPL-9 : अजिंक्या रहाणे ने जड़ा 18वां शानदार अर्धशतक

Published: Apr 10, 2016 12:17:00 am

हाणे ने मुंबई के खिलाफ अपने IPL करियर का 18वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 तेज तर्रार चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए

Ajinkya Rahane

Ajinkya Rahane

मुंबई। IPL-9 का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जिसमें पिछली चैंपियन मुंबई इंडियंस को एमएस धोनी की नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। आईपीएल-9 में पुणे के ओर से ओपनिंग करने उतरे रहाणे की शानदार फिफ्टी की बदौलत पुणे ने 122 रन के लक्ष्य को 14.4 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस साल में रहाणे का प्रदर्शन पिछली तीन सीरीजों में अच्छा रहा है। रहाणे ने मुंबई के खिलाफ अपने IPL करियर का 18वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 तेज तर्रार चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाकर नाबाद 66 रन की पारी खेलकर पुणे को पहला मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई। मुंबई के खिलाफ खेलते हुए रहाणे ने अपने आईपीएल करियर का पांचवां बड़ा स्कोर किया।

रहाणे का IPL करियर
अंजिक्या रहाणे ने अब तक आईपीएल में 82 मैचों में 34.78 की एवरेज और 120.58 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 2261 रन बना चुके हैं। आईपीएल में रहाणे एक शतक और 18 अर्धशतक लगा चुके हैं। जिसमें उन्होंने 238 चौके और 45 छक्के लगाए हैं। रहाणे का आईपीएल में अब तक उच्चतम स्कोर नाबाद 103 है। जो उन्होंने आईपीएल के चौथे सीजन यानी 2012 में बनाए थे।

ट्रेंडिंग वीडियो