30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट में ऐसी थी भारत की प्लेइंग 11, इन दो खिलाड़ियों ने अब भी नहीं लिया संन्यास

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी टेस्ट मैच 15 साल पहले 2007 में खेला गया था। इस टेस्ट में खेलने वाले दो भारतीय खिलाड़ी अब भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वहीं ज़्यादातर खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं। पिछले 15 साल से दोनों देशों के बीच कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेली गई है। आखिरी बार पाकिस्तान ने वनडे और टी-20 सीरीज के लिए 2012 में भारत का दौरा किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 18 Jul 2022, 2:56 PM IST

ind_vs_pak.png

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी टेस्ट मैच 15 साल पहले 2007 में खेला गया था।

India VS Pakistan Test match: 9/11 मुंबई हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हैं। इसके बाद से दोनों देशों के बीच होने वाली बाइलेटरल सीरीज भी बंद हो गईं। अब दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में साथ खेलते दिखाई देते हैं। हालांकि पाकिस्तान ने वनडे और टी-20 सीरीज के लिए 2012 में भारत का दौरा किया था। लेकिन टेस्ट मैच 2007 के बाद नहीं खेला गया। दोनों देशों के बीच आखिरी टेस्ट 15 साल पहले 2007 में 8 से 12 दिसम्बर के बीच खेला गया था। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम हुआ था।

इस मैच में भारत के लिए खेलने वाले ज़्यादातर खिलाड़ी रिटायर हो चुके हैं। इस मैच में दोहरा शतक लगाने वाले सौरव गांगुली आज भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) प्रेसिडेंट हैं। वहीं राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच हैं। लेकिन इस टीम में 2 ऐसे खिलाड़ी भी थे। जो अब भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं और रिटायर नहीं हुआ हैं। आइए एक नज़र डालते हैं इस मैच की प्लेइंग 11 पर।

यह भी पढ़ें : पांड्या-पंत ने की ऐतिहासिक पार्टनरशिप, धोनी और रैना के बाद ऐसा करने वाली तीसरी जोड़ी


इस मैच में भारत के लिए सलामी बल्लेबाजी वसीम जाफ़र और गौतम गंभीर ने की थी। दोनों पारियों में सलामी बल्ल्बेयाजी पूरी तरह फ्लॉप रही थी। पहली पारी में जाफ़र ने 17 और दूसरी में 18 रन बनाए थे। वहीं गंभीर ने 5 और 3 रन बनाए थे। आज जाफ़र इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए बैटिंग कोच हैं। वहीं गंभीर भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सांसद हैं।

मिडिल ऑर्डर में इस मैच में राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण थे। द्रविड़ पहली पारी में मात्र 19 रन पर आउट हो गए थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 42 रन बनाए थे। वहीं दादा इस मैच में बेहतरीन फॉर्म में थे। दादा ने पहली पारी में 239 और दूसरी पारी में 91 रन बनाए थे। ये दादा की सबसे अच्छी टेस्ट पारियों में से एक है। वहीं लक्ष्मण ने 5 और 14 रन बनाए थे।

इनके अलावा टीम के पास युवराज सिंह के तौर पर एक अतिरिक्त बल्लेबाज भी था। युवराज ने पहली पारी में 169 और दूसरी पारी में 2 रन बनाए थे। वहीं विकेट कीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक खेल रहे थे। कार्तिक आज भी टी20 टीम का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें : जीत के बाद ऋषभ पंत ने रवि शास्‍त्री को दी शैंपेन, सोशल मीडिया पर बनाने लगे ये मजेदार मीम्स

ऑलराउंडरों की बात की जाये तो इस मैच में इरफान पठान इसकी भूमिका निभा रहे थे। पठान ने भी पहली पारी में शतक लगाया था। उन्होंने 102 रनों की पारी खेली थी। वहीं दूसरी पारी में वे 21 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

इसके अलावा स्पिन गेंदबाजों के रूप में टीम के पास कप्तान अनिल कुंबले और हरभजन सिंह थे। कुंबले ने पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए थे। वहीं हरभजन ने पहली पारी में 2 विकेट लिए थे।

इसके अलावा तेज गेंदबाज के रूप में ईशांत शर्मा थे। ईशांत ने अब भी क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है और खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। ईशांत ने इस मैच की पहले परी में 5 विकेट लिए थे।