इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए सबसे सुखद बात रही वो यह थी कि भारतीय तेज गेंदबाजों ने विदेशी सरजमीं पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। आखिरी मैच में भुवनेश्वर कुमार ने 5 विकेट अपने नाम किये तो जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट झटकने के साथ ही इस सीरीज में 15 विकेट अपने नाम किये, जोकि किसी भी भारतीय गेंदबाज का विदेशी सरजमीं पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
हम आपको कल के मैच के उस बॉल के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि बुमराह द्वारा डाली गई। 10 वें ओवर की दूसरी गेंद को भारतीय टीम के गेंदबाज बुमराह ने जैसे ही श्रीलंकाई बल्लेबाज उपुल थरंगा को डाली, डिफेन्स शाट खेलने के चक्कर में उपुल थरंगा ठीक तरीके से गेंद को नहीं खेल सके और उनके बल्ले को छूती हुयी गेंद विकेट के पीछे खड़े महेन्द्र सिहं धोनी के हाथों में चली गयी। जिसके बाद भारतीय टीम को उपुल थरंगा के रूप में तीसरा विकेट प्राप्त हो गया। क्रिकेट पंडितों की मानें तो गेंद विश्व क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंद में से एक थी। जिसे देख महेंद्र सिंह धोनी भी हैरान रह गये।
बता दें कि आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करते ही भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने छठी बार विरोधी टीम का सुपड़ा साफ करने में कामयाबी हासिल की। खास बात यह रही कि भारत ने पूर्व विश्व चैपिंयन श्रीलंका को उसी के घर में पहली बार इतनी करारी शिकस्त दी। भारत के खिलाफ खेलते हुए श्रीलंका की टीम इस पूरे वन-डे सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाई।