नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्व बीजेपी नेता कीर्ति आज़ाद ने साल 1993 में क्रिकेट से सन्यास ले लिया था। क्रिकेट छोड़ने के बाद कीर्ति ने राजनीति करने का मन बनाया और बीजेपी के साथ जुड़ गए।
2 जनवरी को ही कीर्ति ने अपना 59वां जन्मदिन मनाया था। कीर्ति आज़ाद का पूरा नाम कीर्तिवर्धन भागवत झा आज़ाद था। कीर्ति का जन्म बिहार के पूर्णिया जिले में हुआ था।
1993 में क्रिकेट छोड़ने के बाद कीर्ति ने उसी साल राजनीति में अपना करियर शुरु कर लिया था। साल 2004 में वे लोकसभा का चुनाव हार गए थे। उन्हें लालू यादव की पार्टी के उम्मीदवार मोहम्मद अली अशरफ फातमी ने हराया था।
2004 का एक दौर था जब कीर्ति ने अपनी कुल संपत्ति 54 लाख रुपए घोषित की थी। तो वहीं साल 2014 के लोकसभा में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा देते हुए 2.85 करोड़ की कुल संपत्ति की घोषणा की थी। कीर्ति का बिहार के ही दरभंगा ज़िले में 1 करोड़ का बंगला भी है। हालांकि डीडीसीए के मामले में बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था।