scriptभारत-न्यूजीलैंड मैच रद्द होने पर क्यों हैरान नहीं हुए कीवी कप्तान? | Kiwi captain not surprised to see India-New Zealand match canceled | Patrika News

भारत-न्यूजीलैंड मैच रद्द होने पर क्यों हैरान नहीं हुए कीवी कप्तान?

locationनई दिल्लीPublished: Jun 13, 2019 10:47:56 pm

Submitted by:

Manoj Sharma

न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा, मैच रद्द होने से हैरान नहीं
विश्व कप में सात अंकों से साथ न्यूजलैंड पहले स्थान पर
भारत और न्यूजीलैंड का अजेय रहने का सिलसिला नहीं टूटा

Kane Williamson

भारत-न्यूजीलैंड मैच रद्द होने पर क्यों हैरान नहीं हुए कीवी कप्तान?

नॉटिंघम। विश्व कप क्रिकेट 2019 में अब तक अजेय रही भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच आज का मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। यह मैच ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाना था। मैच रद्द होने के बाद दोनों ही टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा। इस पर न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि मैच रद्द होने से वह हैरान नहीं हैं।
बारिश की वजह से मैच रद्द हो होने से हैरानी नहीं

बारिश की वजह से इस विश्व कप में अब तक चार मैच रद्द किए जा चुके हैं। यह अपनेआप में एक रिकॉर्ड है, क्योंकि इससे पहले मौसम की वजह से इतने मैच किसी विश्व कप में रद्द नहीं हुए थे। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा कि पिछले चार दिनों से उन्होंने सूरज नहीं देखा, इसलिए नॉटिंघम में बारिश की वजह से मैच रद्द हो होने से उन्हें ज्यादा हैरानी नहीं हुई।
मैच रद्द होने के चलते मिला आराम करने का मौका

विलियम्सन ने मैच रद्द होने का भी एक सकारात्मक परिणाम ढूंढ़ निकाला और कहा कि इससे टीम के खिलाड़ियों को आराम करने का मौका मिल गया है। इससे विश्व कप के अगले मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी तरोताज़ा होकर खेल सकेंगे। आपको बता दें कि दो कीवी खिलाड़ी टिम साउदी और हेनरी निकोलस चोट से उबर रहे हैं। अंक तालिका में न्यूजलैंड के अब सात अंक हो गए हैं और वह मजबूती से पहले स्थान पर जमा हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो