scriptकोहली, धोनी और सचिन के अलावा टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी करता महंगी गाड़ी में सफर | know about Virat Kohli, Dhoni, Tedulkar and Hardik Pandya Luxury Cars | Patrika News

कोहली, धोनी और सचिन के अलावा टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी करता महंगी गाड़ी में सफर

locationनई दिल्लीPublished: Aug 21, 2021 10:11:19 pm

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया में अपनी लोकप्रियता के लिए मशहूर हैं, लेकिन भारतीय टीम का स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी उनसे भी महंगी गाड़ी में सफर करता है।

ms_dhoni-1.jpg

भारतीय क्रिकेटर दौलत और शोहरत के मामले में दुनियाभर में मशहूर हैं। कई खिलाड़ियों की दुनिया के सबसे रईस क्रिकेटर्स में गिनती होती है। इसके पास एक से एक महंंगे बंगले और गाड़ियां हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हार्दिक पांड्या भी दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बाद महंगी गाड़ियों में सफर करने वाले खिलाड़ी हैं। तो आईए जानते हैं ऐसे में कौनसे-कौनसे खिलाड़ी के पास है कितनी महंगी कार।

hardik_pandya.jpg

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके गराज में एक से बढ़कर एक महंगी और शानदार गाड़ियों का कलेक्शन हैं। उनके पास Land Rover, Range Rover और Mercedes AMG G63 जैसी महंगी गाड़ियां हैं। उनके कार कलेक्शन में एक ऐसी गाड़ी भी है जिसके बारे में सबसे ज्यादा चर्चा होती है।Lamborghini Huracán Evo, इस गाड़ी की कीमत 3.73 करोड़ है।

 

virat_kohli.jpg

विराट कोहली (Virat Kohli)
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सबसे रईस क्रिकेटर्स में शुमार हैं। उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि महंगी से महंगी कार कंपनी उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहती हैं। वो Audi India के ब्रांड एम्बेसडर हैं। उनके गराज में Audi Q8, Audi Q7, Land Rover Range Rover Vogue SE और Bentley Flying Spur जैसी गाड़ियां हैं। इसके अलावा विराट Audi R8 V10 LMX के भी मालिक हैं। इस कार की कीमत लगभग 3 करोड़ हैं। जबकि Bentley Continental Flying Spur का बेस वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 3.41 करोड़ रुपए है।

 

ms_dhoni.jpg

एमएस धोनी (MS Dhoni)
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी बाइक्स लवर हैं यह पूरी दुनिया जानती हैं। लेकिन उनके गराज में बाइक्स के अलावा कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। धोनी के पास Audi Q7, Mitsubishi Pajero SFX, Land Rover Freelander 2, Ferrari 599 GTO और Jeep Grand Cherokee Trackhawk जैसी कार्स का कलेक्शन है। इन सब महंगी गाड़ियों के अलावा धोनी Hummer H2 के भी मालिक है। इस गाड़ी की कीमत लगभग 75 लाख है।

 

yuvraj_singh.jpg

युवराज सिंह (yuvraj singh)
टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह मैदान से बाहर अपनी शानदार गाड़ियों के कलेक्शन के लिए भी मशहूर हैं। युवी के पास BMW X6M, BMW M3 Convertible, BMW M5 E60, Audi Q5, Bentley Flying Spur और Lamborghini Murciélago जैसी गाड़िया हैं।

 

sachin_tendulkar.jpg

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)
भारतीय टीम के लीजेंड खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। वह बीएमडल्ब्यू कार के ब्रांड एंबेसडर हैं और साथ ही BMW i8 के मालिक भी, जिसकी कीमत लगभग 2.62 करोड़ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो